ससुराल में युवक की हत्या, साली पर अटकी सुई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के ग्राम फतेहपुर निवासी फोटोग्राफर अनिल की हत्या की सुई उसकी ससुराल के आसपास ही अटक गई है। पुलिस अभी भी मृतक की साली काजल से पूछताछ कर रही है।
वहीं उसके पिता को भी हिरासत में ले लिया है। एसपी देहात ने हत्याकांड में अहम सुराग मिलने का दावा करते हुए बताया कि शीघ्र ही केस का खुलासा कर लिया जाएगा।
अपनी साली काजल की शादी में शरीक होने आए बिजनौर के ग्राम फतेहपुर निवासी अनिल पुत्र चंद्रपाल की सोमवार को करीब 11 बजे उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जब वह काजल को श्रृंगार कराने के लिए लक्सर ब्यूटी पार्लर लेकर जा रहा था।
पूछताछ के चलते रुकी साली की शादी
पुलिस काजल की भूमिका को भी संदिग्ध मानकर चल रही है इसलिए घटना के बाद से ही उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के उसे नहीं छोड़ने के कारण उसकी शादी भी नहीं हो सकी।
मंगलवार को पुलिस ने काजल के पिता और अनिल के ससुर बीर सिंह को भी हिरासत में ले लिया। एसपी देहात अजय सिंह ने बताया कि हत्या में अनिल की ससुराल वालों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।
यह मामला पूर्व में हुई काजल की बहन की मौत की रंजिश से ही जुड़ा दिख रहा है। काजल की एक बहन की चार साल पहले अनिल के घर पर मौत हो गई थी।
दोनों गांवों के लोगों में उत्सुकता
फोटोग्राफर अनिल की हत्या क्यों और किसने की, यह जानने के लिए उसकी ससुराल कलसिया में तो लोगों में जिज्ञासा है ही हत्या को लेकर संदेह के दायरे में आई काजल की जिस गांव पीठापुरी से बारात आई थी वहां के लोग भी घटना का सच जानने को बेताब हैं।
हर कोई यह जानने को उत्सुक दिख रहा है कि जिस युवती की बारात घर पर बैठी हो क्या वह ऐसे अपराध में शामिल रह सकती है। वर पक्ष के गांव में दिनभर घटना को लेकर चर्चा का बाजार गर्म रहा।
दूल्हे के पड़ोस में रहने वाले मास्टर गोपाल सिंह के अनुसार गांव के लोग इस घटना को लेकर दुखी हैं।