फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   murder at cremation ground

20 साल से श्मशान घाट पर था सेवक, लाश मिली

Sat, 25 Jan 2014 07:20 PM IST
अमर उजाला, यमुनानगर
अमर उजाला, यमुनानगर Updated Sat, 25 Jan 2014 07:20 PM IST
murder at cremation ground

उत्तराखंड के यमुनानगर में बुड़िया के श्मशान घाट में रह रहे सेवक की शुक्रवार देर रात अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। उसका शव शनिवार को श्मशान घाट में ही खून से लथपथ मिला।



ग्रामीणों और श्मशान घाट समिति के सदस्यों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल की जांच की और शव को कब्जे में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी भी मौके पर पहुंचे। उनके साथ पहुंची सीन ऑफ क्राइम की टीम ने घटना स्थल का मुआयना कर सुराग जुटाए। बुड़िया पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


लक्सर का रहने वाला

पुलिस मृतक सेवक के परिजनों से संपर्क करने में लगी है। मृतक छोटे लाल यूपी के लक्सर का रहने वाला बताया जा रहा है। ग्रामीण ऋषिपाल ने बताया कि वह सुबह 9:30 बजे घास लेने के लिए श्मशान से खेत पर जा रहा था। श्मशान घाट पर पहुंचने के बाद उसने देखा कि छोटे लाल खून से लथपथ जमीन पर पड़ा है। उसने बताया कि वह भागता हुए गांव में गया और ग्रामीणों को सूचना दी।
विज्ञापन


काफी खून बहा
मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सेवक के मोबाइल पर अंतिम कॉल शुक्रवार शाम 6:40 की हुई है। पुलिस इस कॉल को भी टटोलने में लगी है। बुड़िया थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सेवक की हत्या की गई है। उसके सिर में जो चोट का निशान है जिससे काफी खून बहा है। जमीन पर जमे खून से पता चलता है कि घटना रात के समय की ही है। सेवक के सिर पर किसी भारी हथियार से हमला किया गया है।

बीस साल से रह रहा था
श्मशान घाट समिति प्रधान मानिक सिंगला ने बताया कि मृतक व्यक्ति करीब 20 साल से श्मशान घाट में ही रहता था। वह यहां पर देखभाल का काम करता था और यूपी के लक्सर का रहने वाला था। गांव के लोग उसे छोटे लाल के नाम से पुकारते थे।


उनका कहना है कि कुछ दिन पहले छोटे लाल ने रहने के लिए दयागढ़ में 50 गज का प्लाट भी लिया था। माना जा रहा है कि इसी प्लाट को लेकर छोटे लाल की हत्या हुई है। इसके साथ ही कुछ ग्रामीणों का कहना है कि छोटे लाल सट्टा लगाने का काम भी करता था। पैसे के लेनदेन के चलते थे हत्या हो सकती है।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed