फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Murder after firing in roorkee at midnight

रुड़की: देर रात सड़क पर दो पक्षों में हुई अंधाधुंध फायरिंग, युवक की मौत, एक की हालत गंभीर

Fri, 21 Sep 2018 08:00 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, मंगलौर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, मंगलौर Updated Fri, 21 Sep 2018 08:00 AM IST
विज्ञापन
Murder after firing in roorkee at midnight
firing - फोटो : Demo photo

रास्ते में खड़ी गाड़ी को हटाने को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। भारी भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिससे भीड़ में खड़े दो युवकों को गोली लग गई।

विज्ञापन


इनमें से एक युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई जबकि दूसरे युवक को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना से गांव में भारी तनाव के मद्देनजर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है अभी तक मामले में किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े दस बजे मंगलौर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरजोली जट गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ। कोतवाली प्रभारी गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि गांव में यूपी का एक व्यक्ति रिश्तेदारी में आया हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवारों के बीच हुई कहासुनी

उसकी गाड़ी सड़क पर खड़ी थी। तभी पीछे से गांव निवासी एक युवक अपना टेंपो लेकर आया और गाड़ी हटाने की बात कही। इसी बात को लेकर उक्त युवक और रिश्तेदार परिवार से जुड़े लोगों के बीच कहासुनी हो गई।

देखते ही देखते दोनों पक्षों के भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। इसी बीच एक पक्ष ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। वहां खड़े लोगों में भगदड़ मच गई और दो युवकों को गोली लग गई।

गिरीश चंद्र शर्मा शर्मा ने बताया कि गोली लगने से पप्पू पुत्र पूरन निवासी हरजोली की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई जबकि दूसरा युवक छोटू पुत्र धर्मदास निवासी हरदौली जट्ट की हालत गंभीर बनी हुई है।

जिसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना से गांव में दोनों पक्षों के लोगों के बीच भारी तनाव बना हुआ है। जिसके मद्देनजर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। इंस्पेक्टर शर्मा ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed