फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Murder Accused raja absconded during came from mumbai to uttarakhand 

उत्तराखंड: मुंबई से रुद्रपुर रिमांड पर लाया जा रहा हत्यारोपी फरार, मां और बहन भी हुए भूमिगत

Tue, 18 Sep 2018 07:00 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Tue, 18 Sep 2018 07:00 AM IST
विज्ञापन
Murder Accused raja absconded during came from mumbai to uttarakhand 
uttarakhand police

मुंबई से रुद्रपुर ट्रांजिट रिमांड पर लाए जा रहे हत्यारोपी रंदीप उर्फ राजा की फरारी कई सवाल छोड़ गई है। पुलिस की मानें तो सड़क हादसे का लाभ उठाकर राजा फरार हो गया, लेकिन हादसे में कैंटर की टक्कर के बाद भी कार का सुरक्षित होना, रंदीप की फरारी के बाद मात्र दो घंटों के भीतर ही उसके परिजनों का भूमिगत हो जाना किसी लापरवाही या साजिश की तरफ भी इशारा कर रहा है। 

विज्ञापन


तीन मई को किच्छा स्थित ट्रांसपोर्टनगर के स्वामी समीर अहमद पुत्र शफीक अहमद की आदित्य चौक के पास एक होटल के सामने अज्ञात बाइक सवारों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के परिजनों ने समीर के पार्टनरों पर हत्या का शक जताया था, लेकिन पुलिस जांच में हत्या का कारण प्रॉपर्टी विवाद का निकलने के बाद पुलिस ने हत्याकांड में शामिल अंग्रेज सिंह, सुखदेव सिंह, जसविंदर सिंह, गुरचरन सिंह और प्रसन्नजीत सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


मुख्य हत्यारोपी रंदीप उर्फ राजा पुलिस की पकड़ से बाहर था। राजा की धरपकड़ के लिए पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया। वहीं, बीते शुक्रवार को मुंबई एयरपोर्ट पुलिस ने राजा को गिरफ्तार कर यूएसनगर पुलिस को सूचना दी। एयरपोर्ट पुलिस ने राजा को नेपाल से मुंबई वापसी के दौरान गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी की सूचना पर किच्छा थाने से एसआई विनोद जोशी टीम के साथ राजा को लेने मुंबई रवाना हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजा को ट्रांजिट रिमांड पर लेने के बाद पुलिस हवाई मार्ग से रविवार रात दिल्ली पहुंची और यहां से निजी कार से यूएस नगर के लिए रवाना हुई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सोमवार सुबह करीब पांच बजे हापुड़ स्थित पिलखुवा थाना क्षेत्र के अनवरपुर गांव में पीछे से आ रहे एक अज्ञात कैंटर ने कार को टक्कर मार दी, लेकिन कैंटर की टक्कर के बाद भी कार सुरक्षित है। राजा के खिलाफ समीर की हत्या के साथ ही पंजाब में नारकोटिक्स, बरेली में जाली नोट के मामले का मुकदमा दर्ज है। अब पुलिस ने उसके खिलाफ हापुड़ में पुलिस अभिरक्षा से फरार होने का मुकदमा दर्ज कराया है। 
 

इंटरनेट फोन इस्तेमाल करने का अंदेशा 

Murder Accused raja absconded during came from mumbai to uttarakhand 
uttarakhand police

एक वर्ष पूर्व एसटीएच से कैदी भगाने में भी सिपाहियों की थी साजिश  
वर्ष 2017 में हल्द्वानी एसटीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया विचाराधीन कैदी चंद्रप्रकाश पांडे भी रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था। तीन माह बाद चंद्रप्रकाश के लापता होने की भनक लगने पर पुलिस की ओर से की गई जांच में चंद्र प्रकाश की निगरानी में लगे सिपाही अशोक कुमार और ललित की ओर से पुलिस लाइन के गणना मुहर्रिर की मदद से कैदी को दिल्ली ले जाकर मुंबई पहुंचाने का खुलासा हुआ। इसके आधार पर अशोक और ललित के साथ ही गणना मुहर्रिर को भी निलंबित किया गया था। 

इंटरनेट फोन इस्तेमाल करने का अंदेशा 
हापुड़ यूपी से हत्यारोपी राजा के फरार होने के कुछ देर बाद ही रुद्रपुर से उसकी मां और बहन के भी लापता हो जाने से पुलिस इस बात का अंदेशा लगा रही है कि राजा ने इंटरनेट कॉल के माध्यम से परिजनों को सूचना दी होगी। वहीं, पुलिस इस बात का भी अंदेशा जता रही है कि मुंबई में राजा की गिरफ्तारी के बाद ही उसके परिजनों को उसके पकड़े जाने का पता चल गया था। 

कैंटर चालक की मिलीभगत का भी अंदेशा 
यूपी में पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए राजा के मामले में इस बात का भी अंदेशा जताया जा रहा है कि कार को टक्कर मारने वाला कैंटर चालक पहले से ही पुलिस का पीछा कर रहा था। इसके बाद मौका देखकर उसने राजा को छुड़ाने के लिए कार में टक्कर मारी और फरार हो गया। 

राजा को लाने में लापरवाही बरती गई : शकील अहमद 
समीर अहमद हत्याकांड के आरोपी रंदीप उर्फ राजा के पुलिस अभिरक्षा से फरार होने की सूचना से परिजन सन्न रह गए। समीर के भाई शकील अहमद ने बताया कि राजा बेहद शातिर है, इस बात की जानकारी उन्होंने स्थानीय पुलिस को मुंबई रवाना होने से पहले ही दी थी। शकील का आरोप है कि इसके बावजूद पुलिस ने उसे लाने में लापरवाही बरती। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह वह एसएसपी डॉ. सदानंद दाते से मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed