फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mother killed his son with her lover.

प्रेमी पर आया गुस्सा तो बेटे को फावड़े से काट डाला

Wed, 19 Aug 2015 05:59 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 19 Aug 2015 05:59 PM IST
विज्ञापन
mother killed his son with her lover.

यमुनानगर से छह माह पहले हरिद्वार के सलेमपुर गांव में पोल्ट्री फार्म में काम करने पहुंची महिला ने प्रेमी संग मिलकर अपने सात साल के बेटे की हत्याकर शव जमीन में गाढ़ दिया।

विज्ञापन


मंगलवार को प्रेमी युगल को लेकर हरिद्वार पहुंची यमुनानगर पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यमुनानगर के सिटी थाने की रामपुरा चौकी के प्रभारी पृथ्वी सिंह की अगुवाई में मंगलवार को हरिद्वार पहुंची पुलिस टीम ने हत्याकांड का खुलासा किया।
विज्ञापन


उसके बाद टीम कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह, एसएसआई राजीव रौथाण को साथ लेकर उस पोल्ट्री फार्म में पहुंची जहां मासूम का शव गाढ़ा गया था। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि छह माह पूर्व गांव बांसीमंडा, माजरा, थाना सिटी यमुनानगर से महिला मनप्रीत पत्नी संजय अपने गांव के ही रहने वाले प्रेमी राहुल के साथ हरिद्वार चलीं आई थी। इस दौरान महिला अपनी नौ साल की बेटी को घर छोड़ दिया था और सात साल के बेटे हर्ष को साथ लेकर हरिद्वार आई थी।

फावडे़ व डंडे से पीट-पीट कर की बेटे की हत्या

mother killed his son with her lover.

22 जुलाई को मनप्रीत एवं राहुल के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। दोनों ने इसकी भड़ास सात साल के हर्ष पर निकाली।

पुलिस का कहना है महिला ने बताया कि दोनों ने फावडे़ व डंडे से पीट-पीट कर बेटे की हत्या की और उसके बाद रात को शव पोल्ट्री फार्म के पास दफना दिया।

हत्या के बाद भी दोनों पोल्ट्री फार्म में ही रह रहे थे। कुछ दिन पहले ही दोनों हरिद्वार से यमुनानगर चले गए। वहां संजय की ओर से दर्ज कराई गई अपनी पत्नी और बेटे की गुमशुदगी पर पुलिस दोनों की ढूंढ रही थी इसी बीच पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।

उसने कबूला कि उसने अपने प्रेमी के साथ बेटे की हत्या की। उसके बाद पुलिस दोनों को लेकर हरिद्वार पहुंची। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पोल्ट्री फार्म दिलशाद नाम के व्यक्ति का है।

उसे भी पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा कि उसने दोनों को नौकरी पर किसके कहने पर रखा था। यमुनानगर पुलिस मंगलवार को पुलिस कस्टडी रिमांड में आरोपियों को लेकर पहुंची थी और अग्रिम कार्रवाई भी वह ही करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed