{"_id":"f7e40abbb5c810ed54a5ae8d61951f76","slug":"money-theft-from-bank-account-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 उपभोक्ताओं के खाते एक साथ उड़ाए लाखों","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
13 उपभोक्ताओं के खाते एक साथ उड़ाए लाखों
ब्यूरो / अमर उजाला, नैनीताल
Updated Fri, 04 Mar 2016 09:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार की रात नगर के सात लोगों के खातों से एक लाख रुपये से अधिक की रकम निकालने के बाद साइबर अपराधियों ने मंगलवार को भी 13 लोगों के बैंक खातों से 3.63 लाख रुपये पार कर लिए।
विज्ञापन
इस तरह दो दिन में 20 लोगों को ये लाखों का चूना लगा चुके हैं। इनमें सर्वाधिक चपत पीएनबी खाताधारकों को लगाई गई है। साइबर अपराधियों की इस करतूत से पर्यटन नगरी के बैंक खाताधारकों में खलबली मची है। बैंकों में पहुंचकर खाताधारक अपने बैंक खाते में जमा धनराशि की जानकारी ले रहे हैं। लोग इस बात को लेकर आशंकित हैं कि कहीं उनके खाते से भी रुपये न निकाल लिए जाएं। कई खाताधारकों ने बुधवार को अपने खातों में जमा रकम निकाल भी ली है।
विज्ञापन
बुधवार को भी मल्लीताल कोतवाली में बड़ी संख्या में पहुंचे खाताधारकों ने बैंक खातों से फर्जी तरीके से धनराशि निकालने की शिकायतें दर्ज कराई। स्टेट गेस्ट हाउस निवासी सुनीता बिष्ट ने उनके पंजाब नेशनल बैंक के खाते से पहली मार्च को 25 हजार रुपये निकालने, चार्टन लॉज निवासी योगिता भाकुनी ने पीएनबी खाते से 13 हजार, हाईकोर्ट परिसर निवासी अनिल कुमार ने एसबीआई के खाते से 7 हजार, रायल होटल कंपाउंड निवासी पार्वती बिष्ट ने पीएनबी खाते से 50 हजार रुपये, पापुलर कंपाउंड निवासी मसूद उज्जमा ने यूनियन बैंक खाते से 25 हजार रुपये, रायल होटल निवासी नीरज पंत ने पीएनबी खाते से 13 हजार रुपये, हाईकोर्ट परिसर निवासी मोहम्मद रिजवान खान ने एसबीआई खाते से 33 हजार तथा शिव कालोनी खटीमा निवासी अंकित ने उनके पीएनबी खाते से 7 हजार रुपये निकाल लिए जाने की शिकायत की।
विज्ञापन
दूसरी ओर, तल्लीताल थाने में एसएसपी कार्यालय में कार्यरत वंदना बोनाल ने पीएनबी खाते से 48500 रुपये, नवनीता जोशी ने पीएनबी खाते से 50 हजार रुपये, ललित मोहन बिष्ट ने पीएनबी खाते से 18700 रुपये, वन विभाग में कार्यरत देवेंद्र कुमार ने पीएनबी खाते से 23 हजार रुपये तथा सिंचाई विभाग में कार्यरत शिव कुमारी ने पीएनबी खाते से 25 हजार रुपये निकाले जाने की शिकायत की है। मालूम हो कि सोमवार रात को भी साइबर अपराधियों ने नैनीताल और भीमताल के कई खाताधारकों के बैंक खातों से फर्जी तरीके से एक लाख रुपये से अधिक की धनराशि पार कर ली थी।
एटीएम से फर्जी तरीके से धनराशि निकाले जाने की शिकायतें मिली हैं। इस बात का पता लगाया जा रहा है कि खाताधारकों की धनराशि कहां कहां से आहरित की गई है। क्या यह नैनीताल के एटीएम से जुड़ा मामला है या फिर किसी दूसरे प्रदेश से इसे अंजाम दिया जा रहा है। इस बात की भी जांच की जा रही है कि जिन लोगों से ठगी हुई है वह स्थानीय हैं या फिर अन्य क्षेत्रों के। सभी बैंकों के शाखा प्रबंधकों को पिछले एक पखवाड़े की सीसी टीवी फुटेज चेक करने के भी निर्देश दिए गए हैं। पुलिस गंभीरता से मामले की जांच कर रही है। ठगी से बचने के लिए उपभोक्ता चाहें तो तत्काल अपना एटीएम पिन बदल लें।
- स्वीटी अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल
कार्ड स्वैप करने के स्थान पर चिप लगाने की आशंका
पीएनबी तल्लीताल के शाखा प्रबंधक एसएस जंगपांगी की मानें तो साइबर अपराधियों ने कार्ड स्वैप करने वाले स्थान पर कोई चिप लगाकर उपभोक्ताओं के डाटा कापी कर लिए होंगे। जिससे आसानी से एटीएम का कोड मालूम कर वह पैसे निकाल ले रहे हैं। जंगपांगी के अनुसार फर्जीवाड़े की शिकायतें मिली हैं। बुधवार को उन्होंने उप निरीक्षक इंद्रजीत के साथ रायल होटल के पास स्थित एटीएम का निरीक्षण भी किया। मामले की हकीकत जानने के लिए पुलिस एटीएम में लगे सीसी टीवी की फुटेज भी खंगाल रही है।