{"_id":"56e272164f1c1b24698b456a","slug":"money-fraud-through-internet","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेट के जरिये हुआ फ्रॉड, नौ सेना अफसर से उड़ाए पांच लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंटरनेट के जरिये हुआ फ्रॉड, नौ सेना अफसर से उड़ाए पांच लाख
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 11 Mar 2016 12:52 PM IST
विज्ञापन
Fraud
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुट्टियों पर देहरादून आए मर्चेंट नेवी के एक अफसर के खाते से पांच लाख रुपये साफ कर दिए गए। पीड़ित ने इस मामले में बैंक के अलावा पुलिस में शिकायत की है। रकम इंटरनेट बेकिंग के जरिये निकाली गई है।
विज्ञापन
देहरादून के पार्क रोड निवासी और बैंक प्रबंधक रहे एसएस विजन का बेटा आशुतोष विजन मर्चेंट नेवी में है। विजन एक माह से छुट्टियों पर घर आया हुआ है। बुधवार को उनके मोबाइल पर दो लाख रुपये खाते से निकलने का पहला एसएमएस आया।
विज्ञापन
यह देखकर आशुतोष सकते में आ गए। वह शिकायत करने के लिए हाथी बड़कला स्थित बैंक की शाखा पर गए, तब तक उनके खाते से पांच लाख रुपये की रकम उड़ा दी गई। बैंक ने जांच के बाद बताया कि यह रकम इंटरनेट बेकिंग के जरिये निकाली गई।
विज्ञापन
बैंक के अलावा शहर कोतवाली में ठगी को लेकर तहरीर दी गई है। हालांकि अभी इस मामले में अभियोग पंजीकृत नहीं हुआ है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि इस मामले में साइबर थाने की मदद लेकर कार्रवाई की जा रही है।