फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   molestation charge on son of ex mp

पूर्व सांसद के बेटे पर यौन शोषण का मुकदमा दर्ज

Sun, 20 Apr 2014 01:45 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 20 Apr 2014 01:45 AM IST
विज्ञापन
molestation charge on son of ex mp

हरियाणा के सोनीपत से पूर्व सांसद किशन सिंह सांगवान के बेटे पर राजपुर थाने में यौन शोषण का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पढ़िए,किसी प्रत्याशी में नहीं यहां वोट मांगने जाने का दम

थाने पहुंची युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने पहले उसके साथ मसूरी में रेप किया और उसकी वीडियो क्लिप बनाकर दो साल से ब्लैकमेल कर रहा था। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन

बदनाम करने की धमकी देकर करता रहा रेप

molestation charge on son of ex mp

बिजनौर निवासी युवती ने राजपुर थाने में दर्ज कराए मुकदमे में आरोप लगाया है कि एक अप्रैल 2012 को सहस्त्रधारा स्थित जॉयलैंड वाटर पार्क में उसने बतौर कैशियर काम शुरू किया।

तस्वीरों में देखिए, 'पाताल' में भारत का एक मतदान केंद्र

15 दिन बाद पार्क का मालिक प्रदीप सांगवान उसे एक स्कूल के प्रिंसिपल से बात करने के बहाने मसूरी ले गया। प्रिंसिपल के बाहर होने का झांसा देकर प्रदीप ने रात को उसे अपने घर पर ठहरा दिया।

युवती का आरोप है कि प्रदीप ने रात में उसके साथ रेप किया और उसकी वीडियो क्लिप बना ली। आरोपी क्लिप को इंटरनेट पर डालने की धमकी देते हुए दो साल तक उसके साथ रेप करता रहा। इस बीच बदनामी के डर से युवती चुप रही।

आरोपी ने ही दे रखा था कमरा

molestation charge on son of ex mp

युवती का आरोप है कि पार्क मालिक ने मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी थी। वाटर पार्क में ही कैशियर युवती को मालिक ने कमरा दे रखा था।

पढ़‌िए, यहां पर नहीं है प्रत्याशी को प्रचार करने की इजाजत

एसओ राजपुर प्रदीप राणा के अनुसार तथ्यों के आधार आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी के पिता किशन सिंह सांगवान हरियाणा के सोनीपत से सांसद रहे हैं। दो माह पहले उनका निधन हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed