फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   molestation by father

बेटियों से अश्लील हरकत कर पिता ने की रेप की कोशिश

Wed, 04 Jun 2014 08:19 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 04 Jun 2014 08:19 PM IST
विज्ञापन
molestation by father

अपनी ही तीन बेटियों के साथ छेड़खानी के आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना हरिद्वार के मंगलौर क्षेत्र की है।

विज्ञापन


बताया गया है कि कारगुजारी का विरोध करने पर आरोपी बाप ने पत्नी को भी घर से निकाल दिया। पूछताछ में एक बेटी ने पिता पर ‘गलत काम’ का भी आरोप लगाया।

पुलिस के अनुसार पांच बेटियों और एक बेटे के पिता इस ग्रामीण पर आरोप है कि वह कुछ दिनों से अपनी बड़ी बेटी के साथ अश्लील हरकत कर रहा था।

11 साल की बेटी पर टूटा बाप का कहर

molestation by father

अपने ही बाप की बदनीयती का शिकार बेटी ने जब मां से पिता की हरकतों की शिकायत की तो आरोपी ने पत्नी को घर से निकाल दिया।

दोबारा छेड़खानी पर बड़ी बेटी अपनी मां के पास चली गई। इसके बाद बाप की हवस का कहर छोटी बेटी पर टूटा। मंगलवार को उसने 11 साल की बेटी के साथ खेत में दुराचार का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी बेटी ने फोन कर पुलिस से मांगी मदद

molestation by father

हवस की आग में अंधे बाप के चंगुल से किसी तरह छूटकर बेटी खुद को बचाकर भागते हुए घर पहुंची। बाप से बचकर घर पहुंची बेटी ने अपनी 14 वर्षीय मंझली बहन को घटना की जानकारी दी।

उसने फोन से सहारनपुर में अपनी बड़ी बहन को घटना की जानकारी दी। उसने पुलिस से शिकायत की जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन

मझली बेटी बोली, मेरे साथ क‌िया 'गलत काम'

molestation by father

एसपी देहात अजय सिंह के अनुसार पूछताछ में मंझली बेटी ने भी अपने साथ ‘गलत काम’ करने का आरोप पिता पर लगाया है।

आरोपी के खिलाफ छेड़खानी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल परीक्षण कराने के बाद दूसरी धाराएं बढ़ाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed