फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mobile loot connection to pakistan

मोबाइल लुटेरों ने पूछताछ में बताया हैरान कर देने वाला सच, पाकिस्तान से निकला कनेक्शन

Mon, 13 Aug 2018 10:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर) Updated Mon, 13 Aug 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
mobile loot connection to pakistan
pakistan border - फोटो : Amar Ujala

एक महीने पहले रुद्रपुर के मोबाइल शोरूम से चुराए गए मोबाइल शातिराना ढंग से ठिकाने लगाये जाते थे।

विज्ञापन


रिश्तेदारी में लाहौर जाने वाले यात्रियों को लालच देकर पाकिस्तान बार्डर पार मोबाइल भिजवाए जाते थे। कस्टम अधिकारियों को शक न हो इसके लिए अटारी, बाघा बार्डर पर मोबाइल के बदले पाकिस्तान से तय सौदे की कीमत का सामान मंगवा लिया जाता था। हल्द्वानी जेल में बंद मुख्य आरोपी को रिमांड पर लेने के लिए पुलिस सोमवार को कोर्ट में आवेदन करेगी।

18 जुलाई को मुख्य बाजार में एचपी इंटरप्राइजेज शोरुम में हुई लाखों रुपयों के मोबाइलों की चोरी का बीते शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा किया था। पुलिस ने तीन आरोपियों मो. कासिम उर्फ नाटिया निवासी कबूतर मार्केट लालकिला दिल्ली, उसके नौकर आजाद और रईस अहमद निवासी इस्लामनगर गाजियाबाद को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 19 मोबाइल और 40 हजार रुपये बरामद किए थे।

विज्ञापन

ऐसे पाकिस्तान भेजे जाते थे मोबाइल

mobile loot connection to pakistan

चोरी को अंजाम देने वाले शब्बीर अहमद, सईद, याकूब निवासी मेवात हरियाणा की गिरफ्तारी में पुलिस जुटी है। गिरफ्तार तीन आरोपियों में से कासिम उर्फ नाटिया की लालकिला से महज 100 मीटर दूरी पर कॉस्मेटिक्स की दुकान है। इसी की आड़ में वह मेवात के शब्बीर और अन्य गैंग से चोरी के मोबाइल खरीदता था और उन्हें पाकिस्तान भिजवा देता था।

छानबीन में पुलिस को पता चला कि कासिम की गाजियाबाद के केलाभट्टा क्षेत्र में रिश्तेदारी है। यहां के लोग लाहौर में रिश्तेदारी होने की वजह से साल में दो बार उनसे मिलने जाते हैं। कासिम पाकिस्तान जाने वालों की जानकारी पहले से रखता था और इन उन्हें रुपयों का लालच देकर चोरी के मोबाइल व अन्य सामान उनको देता था। एक यात्री को पांच या छह महंगे मोबाइल दिए जाते थे।

बार्डर पर यात्री सामान को रिश्तेदारी में गिफ्ट देने की बात कहकर कस्टम के अधिकारियों को गुमराह करते थे। कई बार तो सामान का फर्जी बिल भी बनाकर दिखा दिया जाता था। पुरुषों के बजाए ज्यादातर महिला यात्रियों का इस्तेमाल होता था। इसके बाद लाहौर में बैठे कासिम के साथी मोबाइल लेने के बाद तय कीमत का सामान यात्रियों के हाथ कासिम तक पहुंचा देते थे। पुलिस अब चोरी के मोबाइल बेचने वाले शब्बीर गैंग की तलाश में जुटी है। इधर, पाकिस्तान कनेक्शन से इंटेलीजेंस भी सक्रिय हो गई है।  

कॉस्मेटिक्स के सामान की भी तस्करी 

mobile loot connection to pakistan
सदानंद दाते - फोटो : AmarUjala

कबूतर मार्केट दिल्ली में कासिम की कॉस्मेटिक्स की दुकान है। दुकान के लिए कई बार कासिम यात्रियों की मदद से पाकिस्तान से कॉस्मेटिक्स का सामान भी मंगवा चुका है। उसकी दुकान में पुलिस को पाकिस्तान में प्रचलित गौरी क्रीम का काफी स्टॉक भी मिला था। इधर, लालकिले से महज सौ मीटर दूरी पर कॉस्मेटिक की दुकान की आड़ में चोरी के मोबाइल पाकिस्तान भेजने का खुलासा होने पर दिल्ली पुलिस भी चौंक गई थी।

मोबाइल चोरी के मामले में जेल में बंद तीन आरोपियों में से कासिम उर्फ नाटिया मोबाइल पाकिस्तान भेजता था। लेनदेन का शक न हो इसलिए वह मोबाइल के बदले तय कीमत का सामान मंगवा लेता था। कासिम से अन्य अहम जानकारियां लेने के लिए रिमांड पर लेने को सोमवार को कोर्ट में आवेदन किया जाएगा। रुद्रपुर से चोरी पांच और मोबाइल अटारी बार्डर पर कस्टम ने एक यात्री से पकड़कर जब्त किए हैं। उन्हें भी लाने का प्रयास किया जा रहा है।
- डॉ. सदानंद दाते, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed