फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   miscreants kidnap a boy for money

व्यापारी के बेटे का किया अपहरण, फिर पुलिस बनकर वसूले पांच लाख रुपये

Thu, 29 Jun 2017 12:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर Updated Thu, 29 Jun 2017 12:55 PM IST
विज्ञापन
miscreants kidnap a boy for money
kidnap

ऋषिकेश के एक चावल व्यापारी का पुत्र जब बाजपुर से बस से घर वापस घर लौट रहा था। तभी कुंडा के एक राइस मिलर ने जसपुर से आगे बस रोककर अपने साथियों के साथ व्यापारी के पुत्र को बस से उतार लिया और अपने घर ले गया।

विज्ञापन


व्यापारी के पुत्र को बंधक बनाकर पुलिस के नाम पर पांच लाख की फिरौती लेकर युवक को छोड़ा गया। युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने राइस मिलर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस राइस मिलर की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


गंगा नगर ऋषिकेश निवासी चावल व्यापारी विजय कालड़ा ने बुधवार को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर कहा कि कृष्णा राइस मिल का मालिक टिंकू शर्मा 18 जून को उसके घर ऋषिकेश अपने दोस्त के साथ आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

टिंकू शर्मा ने गौरव कालड़ा को बहकाया

miscreants kidnap a boy for money
kidnap

उसके पुत्र गौरव को व्यापार के सिलसिले में काशीपुर जाना था। वह भी 19 जून को टिंकू शर्मा के साथ चला गया। गौरव कालड़ा काशीपुर से बाजपुर गया। शाम को गौरव बस में बैठकर वापस ऋषिकेश जा रहा था, लेकिन जसपुर से आगे भूतपुरी में टिंकू शर्मा ने गौरव को बस से उतारकर अपने साथ ले गया और बंधक बना लिया। छोड़ने के लिए पांच लाख की फिरौती की मांग की।

बताया जाता है कि टिंकू शर्मा ने गौरव कालड़ा को यह कह कर डरा दिया कि तुम्हारे पास जो रसीदें हैं वह फर्जी है। मामला पुलिस के उच्च अधिकारियों तक पहुंच गया है। पांच लाख रुपये मिलने के बाद उसने गौरव को छोड़ दिया। पुलिस ने 342/386/506 आईपीसी में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

इधर बताया जाता है कि टिंकू शर्मा ने ही पुलिस को सूचना दी कि एक व्यक्ति बाजपुर से कालाबाजारी का राशन का चालान लेकर ऋषिकेश जा रहा है। टिंकू ने ही गौरव को जसपुर के पास बस से उतारा। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और गौरव को थाने ले आई।

पूछताछ के बाद और उसके बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने उसे टिंकू की ही सुपुर्दगी में सौंपा था, लेकिन टिंकू गौरव को घर ले गया और गौरव के परिजनों को पूरा मामला हाइप्रोफाइल बताकर पुलिस का भय दिखाकर पांच लाख की फिरौती ले ली। इधर सीओ राजेश भट्ट ने कहा कि टिंकू शर्मा गौरव कालडा को बस से उतर कर ले आया उसे यह कहता रहा कि पुलिस अधिकारी नहीं मान रहे हैं। बाद में पांच लाख लेकर गौरव को छोड़ दिया। पुलिस ने टिंकू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed