किशोरी दूसरे समुदाय के घर में बेहोश मिली, होश में आने पर सुनाई आपबीती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक समुदाय की किशोरी दूसरे समुदाय के घर बेहोशी अवस्था में मिली। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। होश में आने पर किशारी ने जब आपबीती सुनाई तो हर कोई दंग रह गया। जानिए...
जानकारी के अनुसार, गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सफरपुर गांव में एक समुदाय के एक व्यक्ति का घर दूसरे समुदाय के व्यक्ति के घर के सामने है। रविवार को एक समुदाय की एक किशोरी दूसरे समुदाय के घर में बेहोश मिली। मामला गांव के साथ-साथ आस-पास के गांव में आग की तरह फैल गया।
वहीं किशोरी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर गंगनहर कोतवाली पुलिस के साथ-साथ सिविल लाइंस की पुलिस भी गांव में पहुंची। किशोरी को प्राथमिक उपचार मिलने के बाद होश आया।
जानिए किशोरी की आपबीती...
किशोरी ने बताया कि दूसरे समुदाय के भाई-बहन से उसके धसीटकर अपने घर में ले गए। जिसके बाद वहज बेहोश हो गई। वहीं दूसरी ओर एसपी देहात का कहना है कि मामले को लेकर किशोरी का मेड़िकल कराया जा रहा है। लेकिन मामला संदिग्ध प्रतित हो रहा है।
पुलिस का मानना है कि क्योंकि दोनों के मध्य पहले भी कई बार झगड़े ओर मुकदमें तक दर्ज हो चुके है। उन्होंने बताया कि एतिहात के तौर पर गांव में पुलिसबल को तैनात किया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। जिसके बाद मामले में उचरेत कार्रवाई की जाएंगी।