फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   marriage in police station in uttarkashi.

थाने में शुद्धिकरण कर महिला की शादी

Thu, 18 Sep 2014 09:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Thu, 18 Sep 2014 09:16 PM IST
विज्ञापन
marriage in police station in uttarkashi.

उत्तरकाशी के मनेरी थाने में महिला का शुद्धिकरण कर उसकी दोबारा शादी कराने पर तीन पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

विज्ञापन


वहीं, नेपाली मूल की महिला को भगा ले जाने और उसका धर्मांतरण कर शादी करने के मामले में पुलिस ने अपहरण एवं जबरन धर्मांतरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बृहस्पतिवार को न्यायाधीश के समक्ष पीड़ित महिला के बयान दर्ज कराए जाएंगे।

हरिद्वार से युवक के साथ बरामद की गई महिला की ओर से दी गई तहरीर और बयान के बाद पुलिस ने हिरासत में लिए गए युवक नजाकत के विरुद्ध अपहरण एवं जबरन धर्मांतरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। दारोगा कुलदीप पंत ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा रहा है। बृहस्पतिवार को पीड़ित महिला के न्यायाधीश के समक्ष बयान दर्ज कराए जाएंगे।

विज्ञापन

मामले में कई संगठन आए सामने

marriage in police station in uttarkashi.

मंगलवार को मनेरी थाने में महिला का शुद्धीकरण एवं दोबारा शादी कराए जाने को गंभीरता से लेते हुए एसपी जेआर जोशी ने तीन पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।

सूत्रों के अनुसार मामले को लेकर बुधवार देर शाम उजेली स्थित कैलाश आश्रम में विभिन्न धर्म संगठनों से जुड़े लोगों की बैठक चल रही है। वहीं मामले में भाजपा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, हिंदू पर्सनल लॉ बोर्ड आदि संगठनों से जुड़े बैसाखू लाल, लोकेंद्र बिष्ट, राजीव बहुगुणा, हरीश डंगवाल, अमर देव नौटियाल, स्वामी कृष्णानंद आदि ने एसपी से मुलाकात कर आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

साथ ही उन्होंने जिले से गरीब परिवारों की लड़कियों को ब्याह कर हरियाणा आदि प्रदेशों में ले जाए जाने के मामलों की भी पड़ताल कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed