फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mansion was walking sex trafficking

...राजधानी की एक कोठी से चलता था सेक्स का धंधा

Tue, 10 Sep 2013 12:29 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 10 Sep 2013 12:29 AM IST
विज्ञापन
mansion was walking sex trafficking

देहरादून के जीएमएस रोड पर एक कोठी में फाइनेंसर समेत दो युवकों को महिला के साथ कालोनी वासियों की मदद से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


लोगों का कहना था कि कोठी में सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था। देर रात तक मकान मालिक पर भी मुकदमा दर्ज करने की मांग पर लोगों ने वसंत विहार थाने में हंगामा किया।

रुद्रपुरः नाबालिग युवती का गैंगरेप कर फिल्म बनाई
विज्ञापन


लगा रहता था तांता
जानकारी के मुताबिक वसंत विहार थाना क्षेत्र के जीएमएस रोड स्थित शिवालिकपुरम कालोनी में रिटायर्ड ओएनजीसी अफसर की कोठी में कई दिन से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां कई युवक-युवतियों को आते-जाते देखा जाता था। कालोनी के लोगों का कहना था कि कोठी में सैक्स रैकेट संचालित हो रहा है।

किराए पर दी थी कोठी
कई बार पुलिस को सूचना भी दी गई, लेकिन पुलिस के आने से पहले ही युवक-युवतियां मौके से फरार हो जाती थी। ओएनजीसी के पूर्व अफसर ने यह कोठी 12 हजार रुपये प्रतिमाह किराये पर एक महिला को दी हुई है।


पढें, दुष्कर्म कर बना लिया MMS, करता रहा ब्लैकमेल

सोमवार रात करीब आठ बजे कोठी में संदिग्ध युवक-युवतियों के होने की सूचना पर स्थानीय पार्षद नमिता सिंह के नेतृत्व में लोगों ने वसंत विहार पुलिस को साथ लेकर कोठी पर धावा बोल दिया।

दो युवतियां फरार
एक युवक और दो युवतियां फरार हो गई। जबकि दो युवकों और एक महिला को पकड़ लिया गया। महिला ने खुद को दिल्ली निवासी बताया। उसका पति करनाल में रहता है।

पकड़े गए युवकों में पटेलनगर निवासी फाइनेंसर कपिल अग्रवाल और गढ़ी कैंट निवासी दुकानदार आशू शामिल हैं। महिला छह महीने से इस कोठी में रह रही है। वसंत विहार थाने के एसआई जितेंद्र सिंह ने बताया कि मकान मालिक से पूछताछ कर उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed