फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   man stabbed knife to his friend

कैरम खेलने में हुआ कुछ ऐसा कि मार दिया चाकू

Thu, 17 Apr 2014 05:04 PM IST
अमर उजाला, गोपेश्वर
अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Thu, 17 Apr 2014 05:04 PM IST
विज्ञापन
man stabbed knife to his friend

जोशीमठ क्षेत्र के एक गांव में कैरम खेलते वक्त दोस्तों में इतनी बात बढ़ी कि युवक ने अपने ही साथी के पेट में चाकू घोप दिया। घटना बीते बुधवार सांय सात बजे की है।

विज्ञापन


घायल युवक को डंडी के सहारे ग्रामीणों द्वारा रात में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ में भर्ती कराया गया। खून न रूकने के कारण रात में उसे 108 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। बृहस्पतिवार को युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

एक ही गांव के रहने वाले
बुधवार शाम को जोशीमठ के सलना गांव में गांव के ही पांच युवक कैरम खेल रहे थे। इसी दौरान त्यारा सिंह पुत्र दर्शन सिंह और बच्चीराम पुत्र विष्णु प्रसाद की आपस में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैरम खेलते वक्त तो किसी तरह मामला शांत हो गया। जब रात होने पर दर्शन सिंह अपने घर जा रहा था, तो विष्णु प्रसाद ने अचानक उसके पेट में चाकू से वार कर दिया।

चाकू ने उसके पेट के बाईं तरफ गहरा घाव कर दिया जिससे वह दर्शन सिंह बुरी तरह घायल हो गया।

चीख-पुकार पर पहुंचे ग्रामीण
चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीण शीघ्र डंडी के सहारे घायल दर्शन को हेलंग ले गए। जहां से वाहन में उसे जोशीमठ लाया गया।

क्षेत्रीय पटवारी ने बताया कि अभी तक पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। युवक का मेडिकल कराया गया है। तहरीर आने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की जाएगी।


घटना के बाद से गांव में छाया है सन्नाटा
बुधवार को भी अन्य दिनों की तरह गांव के बीच परचून की दुकान पर युवा पहुंच जाते हैं। युवाओं के बीच कैरम खेलने में हार-जीत पर बहस तो होती ही रहती थी।

लेकिन बुधवार सांय को बहस के बाद हुई घटना से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दोनों युवाओं की कोई आपसी रंजिश नहीं थी। अचानक घटित हुई इस घटना से ग्रामीण सकते में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed