{"_id":"168e722e5d3de4625a90d9759cca15bc","slug":"man-killed-his-friend","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथ बैठाकर पिलाई शराब, फिर कर दी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साथ बैठाकर पिलाई शराब, फिर कर दी हत्या
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 08 Jan 2014 08:18 PM IST
विज्ञापन
शराब पीने के बाद हुए झगड़े में एक व्यक्ति ने ईंट मारकर साथी युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
भीख मांगकर बिताता था जिंदगी
बिजनौर निवासी दिनेश (35) पांच-छह साल से निरंजनपुर मंडी में टीन शेड के नीचे रहता था। वह भीख मांगकर गुजरबसर करता था। मंगलवार रात दिनेश ने मंडी में मजदूरी करने वाले रामअवतार निवासी शाहजहांपुर, यूपी के साथ शराब पी।
पढ़ें,जल्द न संभले तो भड़क सकती है उत्तराखंड में आग
विज्ञापन
रात को दोनों में शराब पीकर झगड़ा हो गया। रामअवतार ने दिनेश के सिर में वहां पड़ी ईंट उठाकर मार दी, जिससे दिनेश लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा।
रात भर पड़ा रहा
नशे में होने की वजह से दिनेश रात भर टीन शेड के नीचे ही पड़ा रहा। रामअवतार ने भी घटना की जानकारी किसी को नहीं दी।
पढ़ें,‘चाहे गोली मार दो, एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ेंगे’
विज्ञापन
सुबह जब आढ़ती दुकानों पर आए तो दिनेश को वहां पड़ा देखा। अत्यधिक खून बहने से दिनेश की मौत हो चुकी थी। इंस्पेक्टर पटेलनगर एमपी सैनी मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की।
पढ़ें, बड़ा खुलासा : बहुगुणा की जान को 'खतरा'
किसी ने बताया कि मंगलवार रात दिनेश और रामअवतार को एक साथ देखा गया था। रामअवतार वहां से फरार था। बाद में पुलिस ने भागने की फिराक में आईएसबीटी पर खड़े रामअवतार को गिरफ्तार कर लिया।
हत्यारा पहले जा चुका है जेल
पुलिस के अनुसार जेब काटने के आरोप में दिनेश तीन बार जेल जा चुका है। दिनेश के घरवालों के बारे में भी किसी को ठीक से कोई जानकारी नहीं है।