फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   man killed five dogs

बकरे की मौत का बदला लेने के लिए कुत्तों का गला घोंटा

Tue, 15 Apr 2014 09:43 PM IST
कुणाल दरगन/अमर उजाला, हरिद्वार
कुणाल दरगन/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 15 Apr 2014 09:43 PM IST
विज्ञापन
man killed five dogs

हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र के अहबाबनगर मोहल्ले में एक अजीब वाकए से लोग हैरान और गुस्से में हैं। मोहल्ले का एक व्यक्ति बकरों की खरीद फरोख्त का धंधा करता है।

विज्ञापन


पिछले तीन दिन से वह शहर से बाहर गया था। सोमवार को घर लौटने पर देखा कि कैंपस में दो बकरे मरे पड़े हैं। इनमें से एक बकरा गंभीर रुप से जख्मी था।

उसने आसपड़ोस में पूछा तो किसी ने कह दिया कि बकरों का ये हश्र गली के कुत्तों ने किया है। चर्चा है कि इसके बाद उसने गली के कुत्तों को ठिकाने लगाने की ठान ली।

विज्ञापन

गला घोंटकर की कुत्तों की हत्या

man killed five dogs

दो बकरों की मौत पर एक आदमी को इतना गुस्सा आया कि उसने गली के पांच कुत्तों को गला घोंटकर मार डाला। उसे शक था कि उसके बकरों की जान गली के कुत्तों ने ली है।

पढ़ें, सात साल बाद‌ टीपीएस फिर बने कांग्रेस के सिपाही

एक-एक कर गली के पांच कुत्तों को मौत की नींद सुला दिया। देखने वालों ने बताया कि सभी कुत्तों को गला घोंटकर मारा गया है।

पढ़ें, 18 साल बाद एनडी फिर करेंगे कांग्रेस की नाक में दम

यह खबर पूरे ज्वालापुर में चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस ने भी मौहल्ले में पहुंचकर मामले की जानकारी ली है।

गुस्से में लोग, पुलिस को दी सूचना

man killed five dogs

जब क्षेत्रवासियों ने पांच कुत्तों को मरा पाया, तब वे सन्न रह गए। उन्हें जब पता चला कि कुत्तों को किसने मारा है, उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पढ़ें, नेताजी नहीं कर पा रहे हेल‌िकॉप्टर से प्रचार

चेतक सवार पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी दिनेश भंडारी ने बताया कि वह प्रकरण का संज्ञान लेंगे। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।

पढ़ें, तस्वीरों में देखिए, 'पाताल' में भारत का एक मतदान केंद्र

कुत्तों को मारे जाने पर मौहल्ले के लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि अगर किसी कुत्ते ने बकरे को नोचा भी होगा तो इसका मतलब यह नहीं कि सभी कुत्तों को मार दिया जाए।

पशुप्रेमियों ने कुत्तों को मारे जाने की घटना की निंदा की है और पूरे मामले की जांच कराए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed