{"_id":"6655476c74ac48268d128209f6b1bb08","slug":"man-died-in-house-family-says-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति को जगाने गई, बिस्तर पर पड़ी थी लाश!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति को जगाने गई, बिस्तर पर पड़ी थी लाश!
ब्यूरो/अमर उजाला, नारसन (हरिद्वार)
Updated Fri, 21 Nov 2014 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार के नारसन कलां गांव में एक युवक का शव घर में पड़ा मिला। उसके परिजनों ने पास के गांव के एक युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ ही आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
नारसन कलां गांव निवासी आदेश कुमार (32) पुत्र मांगेराम निवासी ब्रहमपुर गांव स्थित गन्ने की चर्खी पर अपनी पत्नी समेत काम करता था। शुक्रवार की सुबह वह नहीं उठा तो उसकी पत्नी ने उसे अवाज दी। जवाब नहीं आने पर वह उसे उठानी गई।
विज्ञापन
वहां जाने पर पता चला कि वह मृत हालत में पड़ा है। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए। नारसन कलां से मृतक के घर वाले आए तो उन्होंने ब्रहमपुर के ही एक युवक पर आदेश की हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
शव पोस्टमार्टम को भेजा
पुलिस ने विवाद होते देख शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। लेकिन मृतक के परिजनों ओसराम, कल्लू, फुलचंद आदि ने आरोप लगाया कि उसकी हत्या की गई है। उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। सीओ जीबी पांडे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।