{"_id":"80647492ace15207a80b6a9183e9c9be","slug":"man-committed-suicide-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैकेनिक ने जहर खाकर कर ली आत्महत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मैकेनिक ने जहर खाकर कर ली आत्महत्या
अमर उजाला, श्यामपुर (हरिद्वार)
Updated Sun, 05 Oct 2014 05:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार के श्यामपुर क्षेत्र में एक बाइक मैकेनिक ने सल्फास का खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
मुंह से निकल रहा था झाग
क्षेत्र के गांव बहारपीली निवासी पितांबर (35) पुत्र ज्योति प्रसाद की गांव श्यामपुर में बाइक मिस्त्री की दुकान चलाता था। शुक्रवार की शाम उसका भाई करण सिंह दुकान पर मिलने पहुंचा। तब अचेतवस्था में मिले पितांबर ने भाई के गले मिलकर अपने बच्चों से मिलने की इच्छा जताई।
करण सिंह ने देखा कि पितांबर के मुंह से झाग निकल रहा था। मुंह से झाग निकलने पर भाई के हाथ-पांव फूल गए। आनन फानन में पितांबर को जिला अस्पताल लाया गया लेकिन, डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बिना पोस्टमार्टम कराए जाने लगे
परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव लेकर जाने की जिद्द करने लगे। जिस पर जिला अस्पताल से शहर कोतवाली पुलिस को मीमो भेजा गया। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष श्यामपुर सुंदरम शर्मा पहुंच गए।
विज्ञापन
पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने आत्महत्या की वजह मालूम होने से अनभिज्ञता जताई। एसओ ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ के अनुसार आत्महत्या का कारण पता किया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।