{"_id":"f9cf41a1c9396d02a0635bb3c013a9cf","slug":"man-committed-suicide-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबी से तंग मजदूर ने फंदे से झूलकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गरीबी से तंग मजदूर ने फंदे से झूलकर दी जान
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sun, 23 Mar 2014 10:43 PM IST
विज्ञापन
हरिद्वार में आर्थिक तंगी से मजबूर होकर एक मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के चार बच्चे हैं। वह होली के बाद अपने घर लखीमपुर खीरी से हाल ही में लौटा था।
विज्ञापन
पढ़ें, गर्ल्स हॉस्टल के चप्पे-चप्पे पर थे सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र बहादराबाद में पुलिस चौकी के पास गंगाराम (40 वर्ष) पुत्र बबलू निवासी लखीमपुर खीरी अपने परिवार के साथ रह रहा था। उसके परिवार में चार बच्चे, पत्नी और माता-पिता हैं।
विज्ञापन
होली पर गया था घर
गंगाराम अभी होली पर अपने घर लखीमपुर गया था कुछ दिन पहले ही लौटा था। शनिवार रात को काम से लौटकर वह खाना खाकर सोया था, लेकिन सुबह कमरे में फंदे पर लटका मिला।
पढ़ें, सरकार बचाने बहुगुणा के दरबार में पहुंचे हरीश
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया जा रहा है कि आर्थिक तंगी के चलते उसने आत्महत्या की है।