{"_id":"2210b8d9e1375b2a92fb0ac17cddd02d","slug":"man-commits-suicide-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले ट्रेन से कूदा, फिर लगा ली फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले ट्रेन से कूदा, फिर लगा ली फांसी
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Tue, 10 Sep 2013 09:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार के ट्रामा सेंटर में उपचाराधीन एक युवक ने अस्पताल के महिला शौचालय में फंदा लगाकर जान दे दी। युवक हरिद्वार का रहने वाला था।
विज्ञापन
शनिवार को युवक ने जगाधरी वर्कशॉप रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कूदकर जान देने का प्रयास किया था। ट्रेन से कूदने पर युवक घायल हो गया था। तब से उसका उपचार अस्पताल में चल रहा था। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है।
पढ़ें, केदारनाथ धाम में लगा कर्फ्यू!
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार हरिद्वार के पेगा गांव निवासी पृथ्वी सिंह शनिवार को जगाधरी वर्कशॉप रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूद गया था। इससे वह घायल हो गया। आसपास के लोगों की सहायता से उसे रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से शनिवार को उसे ट्रामा सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन
सोमवार सुबह ट्रामा सेंटर में सफाई कर्मचारी सफाई करने के लिए आए। इस दौरान एक महिला कर्मचारी जब महिला शौचालय की सफाई करने के लिए गई तो एक रूम अंदर से बंद था। काफी देर तक रूम नहीं खुलने पर महिला कर्मचारी ने आवाज लगाई, लेकिन रूम के अंदर से कोई जवाब नहीं आया।
पढ़ें, बच्चों को बचाने के लिए आया 'सुपरमैन'
इस पर उसने इसकी सूचना अस्पताल प्रशासन को दी। कुछ देर में ही अस्पताल के अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने धक्का देकर बाथरूम का दरवाजा खोला तो सामने रोशन दान की ग्रिल पर युवक का शव कपड़े के एक फंदे पर लटका था। अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। जांच अधिकारी बलराज सिंह का कहना है कि हरिद्वार पुलिस को इसकी सूचना दी गई है। पुलिस युवक के परिजनों का पता लगा रही है।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें