फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   lover committed suicide

प्रेमिका के परिजनों ने पीटा तो प्रेमी ने दे दी जान

Sat, 26 Apr 2014 12:30 AM IST
अमर उजाला, किच्छा (ऊधमसिंह नगर)
अमर उजाला, किच्छा (ऊधमसिंह नगर) Updated Sat, 26 Apr 2014 12:30 AM IST
lover committed suicide

ऊधमसिंह नगर के किच्छा क्षेत्र में विधवा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने और महिला के परिजनों की पिटाई से क्षुब्ध एक व्यक्ति ने पंखे से लटककर जान दे दी।



पढ़ें, तोगड़िया और मोदी के आपसी संबंधों का सच आया सामने


बृहस्पतिवार रात हुई इस घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह जब महिला को मिली तो उसने भी फंदे से लटककर जान देने का प्रयास किया। गंभीर हालात में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां से डाक्टरों ने महिला को रुद्रपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


महिला के परिजनों ने की मारपीट
पुरानी अनाज मंडी निवासी 50 वर्षीय दिनेश सक्सेना साईं मंदिर के निकट चावल का ठेला लगाता था। शुक्रवार सुबह उसकी संदिग्ध हालात में हुई मौत की सूचना पर सीओ उत्तम सिंह नेगी, कोतवाल ओम प्रकाश, एसआई मनोज कोठारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पढ़ें, इस सीट पर मोदी से लड़ रहे हैं उत्तराखंड के सीएम

पुलिस को परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार रात दिनेश को एक महिला के साथ उसके परिजनों ने आपत्तिजनक हालात में पकड़ा था। इस पर उन्होंने दिनेश के साथ मारपीट की। पुलिस ने लोगों से पूछताछ की है।

महिला ने भी की आत्महत्या की कोशिश
सीओ उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। जब पुलिस मृतक के घर पर पंचनामे की कार्रवाई में जुटी थी तो उसे पता चला कि महिला ने भी फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की है।


पढ़ें, उत्तराखंड के पूर्व सीएम के लिए वोट मांग रही आरुषि

आस-पड़ोस के लोगों ने महिला को गंभीर हालत में 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया जहां से डाक्टरों ने महिला को जिला अस्पताल भेज दिया है। महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई हैं।

मृतक की पत्नी ने की थी दो शादी
दिनेश सक्सेना के ममेरे भाई छोटेलाल की कई साल पहले मौत हो गई थी। बाद में मृतक ने अपनी ममेरी भाभी रामवती के साथ कोर्ट मैरिज कर ली थी। दिनेश के दो घर हैं।

एक में तो वह अकेला सिर्फ रात को सोने आता था। जबकि दूसरे में उसकी पत्नी रामवती अपने बच्चों के साथ रहती है। रामवती की एक संतान लड़का पहले पति से था जबकि दूसरा दिनेश से हुआ है।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed