रंगरेलियां मनाने की सजा प्रेमी को पांच जूते
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में पंचायत का तुगलकी फरमान तो देखिए। एक प्रेमी युगल को आपत्तिजनक स्थितियों में पकड़ा गया।
मामला प्रेम प्रसंग था, गांव में पंचायत जुटी और प्रेमी युवक को पांच जूते मारने की सजा दी गई। इसके बाद मामला रफा-दफा कर दिया गया। क्षेत्र में पंचायतों के तुगलकी फरमान पहले भी देखने को मिल चुके हैं।
हरिद्वार के लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के युवक का गांव की ही युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। बताया गया कि सोमवार को प्रेमी युगल गांव के जंगल के पास एक खेत में रंगरेलियां मना रहे थे।
इस दौरान कुछ लोगों ने उन्हें देख लिया और गांव जाकर युवती पक्ष के कुछ लोगों को बता दिया। एक बारगी तो दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बन गई थी, लेकिन कुछ लोगों ने स्थिति को संभाल लिया और मामले में पंचायत बुलाई गई।
पांच जूते मारकर मामला निपटा दिया
बताया जाता है कि पंचायत में प्रेमी युवक को पांच जूतों की सजा देकर मामले को निपटा दिया गया। वहीं, कोतवाल जयदेव आर्या का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। फिर भी पड़ताल की जाएगी। अगर ऐसा हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।
अश्लील हरकत करने पर चालान
वहीं, दूसरी ओर लक्सर क्षेत्र के ही खड़ंजा गांव में रंगरेलियां मनाए जाने की शिकायत पर पुलिस ने देर रात छापा मारकर एक महिला और एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, सूचना मिली थी कि गांव में एक व्यक्ति के घर पर बाहर से मंगवाई गई कुछ महिलाओं के साथ आठ लोग रंगरेलिया मना रहे हैं।
छापे के दौरान मौके पर एक महिला और एक व्यक्ति मिला जबकि एक युवक बच भागा। कोतवाल जयदेव आर्य ने बताया कि पकड़ी गई महिला और व्यक्ति का अश्लील हरकत करने के आरोप में चालान कर दिया गया है।