फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   love marriage by facebook and cheated

फेसबुकिया प्यार से की शादी, सच पता चला तो उड़े होश

Wed, 08 Oct 2014 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 08 Oct 2014 11:48 PM IST
विज्ञापन
love marriage by facebook and cheated

फेसबुक पर दोस्ती परवान चढ़ी। दोस्ती प्यार में बदली और फिर शादी हो गई। लेकिन ऑनलाइन शुरू होने वाली रुड़की की युवती की यह लव स्टोरी ऑफलाइन (असल जिंदगी) के पांच माह भी फेस नहीं कर सकी। वजह इस रिश्ते-प्यार में धोखा और फरेब था।

विज्ञापन


जब युवती को पता चला कि शादी से पहले खुद को एनआरआई बताने वाला उसका पति निकम्मा है तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। हिम्मत जुटाते हुए युवती ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती की करीब एक साल पूर्व चेन्नई निवासी युवक से फेसबुक पर दोस्ती हो गई। दोनों के बीच दोस्ती इतनी आगे बढ़ गई कि बात प्यार तक पहुंच गई। प्यार बढ़ा तो युवती ने अपना मोबाइल नंबर भी युवक को दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच महीने बाद सामने आ गई हकीकत

love marriage by facebook and cheated

युवक ने उसे बताया कि वह अमेरिका में नौकरी करता है। खुद को एनआरआई बताकर युवक ने उसे ऐसा झांसा दिया कि बात शादी तक पहुंच गई। युवक के प्यार के झांसे में युवती ने अपने परिजनों को शादी के लिए राजी कर लिया।

करीब पांच माह पूर्व दोनों की शादी रुड़की के एक धार्मिक स्थल में हुई। शादी के बाद जब युवती पति के साथ साथ चेन्नई पहुंची तो कुछ ही दिनों में उसका भेद खुल गया। युवती को पता चला कि उसका पति एनआईआर नहीं बल्कि वह कोई काम नहीं करता है।

सच्चाई पता चली तो आई वापस
युवक की हकीकत सामने आने के बाद युवती वापस मायके आ गई और पति के खिलाफ धोखा देने और दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी।

इंस्पेक्टर महेश चंद्रा ने बताया कि यह मामला पति-पत्नी का है। इसलिए मामले को महिला हेल्पलाइन में भेजा जाएगा। दोनों के बीच काउंसलिंग कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed