{"_id":"5469a29bd26cef36d91e265c0097ea2c","slug":"loot-in-constable-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही के घर चोरों ने बोला धावा, उड़ाई नकदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाही के घर चोरों ने बोला धावा, उड़ाई नकदी
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 05 Dec 2014 10:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के चाणक्यपुरी में निवासी अवैध खनन निरोधक दस्ते में शामिल सिपाही सूर्यकांत नेगी के लिए गुरुवार को कुछ पाया और कुछ खोया की स्थिति रही।
विज्ञापन
ताला तोड़कर नकदी की साफ
सुबह आंगन में वंश के चिराग ने किलकारी मारी तो दूसरी तरफ चोरों ने ताला तोड़कर मकान में झाड़ू फेर दी। कई लाख की नकदी और जेवरात के अलावा बदमाश परिवार के नए-पुराने कपड़े भी बटोर ले गए। डीआईजी ने पुलिस को जल्द वारदात के खुलासे के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
अवैध खनन निरोधक दस्ते में शामिल सिपाही सूर्यकांत नेगी परिवार के साथ नेहरू कॉलोनी के चाणक्यपुरी के लेन नंबर दो में रहते हैं।
नेगी की बीवी दो दिन से डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती हैं। गुरुवार सुबह पत्नी ने बेटे को जन्म दिया। नेगी पौने दस बजे के करीब मकान पर ताला लगाकर मां को अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
एक बजे के करीब घर लौटे तो टूटे ताले और अंदर का नजारा देखकर हाथ-पैर फूल गए। पूरा सामान बिखरा था। चोरों ने बेहद तसल्ली से पूरा मकान खंगाला। अलमारी में रखी 15 हजार रुपए नकदी के अलावा गुल्लक तोड़कर करीब 9 हजार रुपए उड़ा दिए।
सोने की अंगूठियां, मंगलसूत्र, बाली, चेन, 11 हजार का मोबाइल केअलावा नएञपुराने कपड़े चुरा लिए। सूचना पर नेहरू कॉलोनी पुलिस मौके पर आई। पड़ताल में पता चला कि चोर मकान के पीछे लगे ईंख के खेत की तरफ से आए थे।
डीआईजी संजय गुंज्याल भी जानकारी मिलने के बाद मौके पर गए। उन्होंने एसएसपी से बात कर जल्द सिपाही के घर हुई चोरी का जल्द खुलासा करने को कहा है।