फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   killed his girlfriend and attempt to commit suicide.

प्रेमिका पर था दूसरे से अफेयर का शक, कुल्हाड़ी से काट डाला

Thu, 28 Apr 2016 09:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सेलाकुई (देहरादून)
ब्यूरो/अमर उजाला, सेलाकुई (देहरादून) Updated Thu, 28 Apr 2016 09:46 PM IST
सार

  • हत्या को अंजाम देने के बाद युवक ने जहर खाकर की जान देने की कोशिश 
  • पुलिस के मुताबिक प्रेमिका की बेवफाई से नाराज होकर उठाया कदम  
  • सेलाकुई क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह हुई घटना, आरोपी अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
killed his girlfriend and attempt to commit suicide.
हत्या - फोटो : AmarUjala

विस्तार

बेवफाई के शक पर वहशी बने एक प्रेमी ने बृहस्पतिवार को कुल्हाड़ी के ताबड़तोड़ वार से प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने खुद भी जहरीला पदार्थ खाकर और कलाई की नस काटकर जान देने की कोशिश की। घटना देहरादून के सेलाकुई क्षेत्र की है।

विज्ञापन


वारदात के करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में प्रेमी-प्रेमिका को दून अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने प्रेमिका को मृत घोषित कर दिया। आरोपी का पुलिस की निगरानी में उपचार जारी है। हत्या का मुकदमा दर्ज कर, सेलाकुई थाने की पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक मूलरूप से द्योली गांव पोस्ट स्यालीधार जिला अल्मोड़ा निवासी पंकज सिंह(20) पुत्र मदन सिंह सेलाकुई की एक कंपनी में काम करता था। वह सेलाकुई स्थित वन निगम रोड पर किराए पर रह रहा था। इसी दौरान उसका पड़ोस में रहने वाली प्रियंका सिंह चौहान (21) पुत्री पिचपन सिंह निवासी नगाड़ गांव, बड़कोट, उत्तरकाशी से प्रेम प्रसंग हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमिका पर था शक, कुल्हाड़ी लेकर गया था उसके घर

killed his girlfriend and attempt to commit suicide.
प्रेमिका पर किसी और से अफेयर में होने का शक था। - फोटो : AmarUjala

दोनों ने मंदिर में गुपचुप शादी भी कर ली थी। हालांकि शादी के बाद भी प्रियंका अपने ही घर पर रह रही थी। इसी बीच पंकज को लगने लगा कि प्रियंका का किसी से अफेयर हो गया है।

एसपी ग्रामीण टीडी बेला ने बताया कि आरोपी पंकज को शक था कि प्रियंका का कहीं और अफेयर चल रहा है। इसी वजह से उसने यह कदम उठाया। इससे नाराज पंकज एक छोटी कुल्हाड़ी लेकर बृहस्पतिवार सुबह करीब 5:30 बजे प्रियंका के घर पहुंचा। उस वक्त प्रियंका घर पर अकेली थी।

उसने प्रियंका पर कुल्हाड़ी से प्रियंका के सिर और शरीर पर कई वार किए। प्रियंका की हत्या करके पंकज ने अपनी जान लेने की कोशिश की। सुबह साढ़े सात बजे के करीब प्रियंका का रिश्तेदार सचिन राणा कमरे पर पहुंचा तो दरवाजा भीतर से बंद था।

प्रेमिका के शरीर पर किए कई वार, खुद की काट ली नस

killed his girlfriend and attempt to commit suicide.
आरोपी ने अपनी कलाई की नस काट ली। - फोटो : AmarUjala

काफी खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो उसने खिड़की से झांककर भीतर देखा तो प्रियंका और पंकज खून से लथपथ पड़े थे। घबराए सचिन ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने दरवाजा तोड़कर दोनों को अस्पताल भिजवाया।

घटना स्थल से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। हालत सुधरने पर शाम को अस्पताल में ही पंकज के 164 के बयान करवाए गए। बयान में उसने घटना का सिलसिलेवार ब्योरा देते हुए जुर्म कुबूल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed