फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kidnapping and gang rape.

हैवानों के चंगुल में फंसी बेटी से सच सुन फटा मां का कलेजा

Fri, 10 Apr 2015 09:40 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, विकासनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, विकासनगर Updated Fri, 10 Apr 2015 09:40 AM IST
विज्ञापन
kidnapping and gang rape.

देहरादून की विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है।

विज्ञापन


नाबालिग की मां की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ दुष्कर्म और अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम नाबालिग की बरामदगी के लिए पंजाब रवाना हो गई है।

पुलिस को दी तहरीर में महिला ने कहा कि 20 दिन पूर्व उसकी बेटी अचानक गायब हो गई। नाते-रिश्तेदारों के यहां खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। कहा कुछ दिन पूर्व उसे एक मोबाइल नंबर से फोन आया। जिस पर उसकी बेटी ने बात की।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से मां ने लगाई गुहार

kidnapping and gang rape.

बेटी ने रोते हुए बताया कि वह जालंधर पंजाब के एक गांव में है। जहां राजू, अमरदीप और दो महिलाओं ने उसे बंधक बनाकर रखा है।

महिला ने पुलिस को बताया कि राजू, अमरदीप उसके साथ दुष्कर्म करते हैं। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। महिला ने अपनी बेटी की सुरक्षा की गुहार मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से भी लगाई है।

एसएसआई अरविंद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर दुष्कर्म और अपहरण के साथ ही पोक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लड़की की तलाश में पुलिस टीम भेज दी गई है। आरोपियों की लोकेशन का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed