फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kashmiri Student brutal murder mystery open

मेरी पत्नी और वो रोज गंदा काम करते थे, इसलिए मैनें उसे मार डाला

Fri, 15 Sep 2017 06:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर 
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर  Updated Fri, 15 Sep 2017 06:33 PM IST
विज्ञापन
Kashmiri Student brutal murder mystery open

कश्मीर से धार्मिक शिक्षा हासिल करने आए छात्र की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्या की साजिश रचने के आरोप में हत्यारोपी महिला के पति को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में हत्यारे ने सारे राज खोल द‌िए। उसने बताया क‌ि क‌िस बेरहमी से उतरा कत्ल क‌िया गया।

विज्ञापन


छह सितंबर को शाहिद अहमद पुत्र मोहम्मद मकबूल, निवासी पहलगांव अनंतनाग जम्मू-कश्मीर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह मदरसा बदरूल उलूम में रहकर मौलवियत की पढ़ाई कर रहा है। उसका साथी एजाज अहमद पुत्र गुलाम नबी निवासी लाडूरा, बारामूला, जम्मू-कश्मीर भी बीते चार वर्षों से मदरसे में रहकर पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन


खतीजा खातून पत्नी शेर अली निवासी मोहल्ला छीपियान से उसके साथ प्रेम संबंध बन गए थे, इसी कारण उसका उसके घर आना-जाना था। पांच सितंबर की शाम तीन बजे खतीजा खातून ने उसे मदरसे से अपने घर बुलाकर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्यारोपी खतीजा खातून को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे क‌िया मर्डर

Kashmiri Student brutal murder mystery open

बुधवार की शाम को पुलिस ने आरोपी महिला के पति को उसके घर से गिरफ्तार किया। उसने पुलिस को बताया कि मृतक छात्र के अवैध संबंध उसकी पत्नी से थे। उसने कई बार एजाज को अपने घर आने के लिए मना भी किया था, किंतु वह नहीं माना, इसलिए उसने हत्या की साजिश रची।

पूछताछ में शेर अली ने पुलिस को बताया ईद से दो दिन पूर्व उसने जहर की शीशी अपनी पत्नी को लाकर दी थी और कहा था कि चाय या कोल्ड ड्रिंक में डालकर उसे पिला देना। बेहोश होने पर गला दबाकर उसकी हत्या कर देना।

​हत्या के बाद पहले मोहल्ले वालों को बुलाना, फिर उसे फोन करना। उसकी पत्नी ने ऐसा ही किया। घटना की विवेचना कर रहे एसएसआई कमलेश भट्ट ने बताया कि शेर अली को कश्मीरी छात्र की हत्या की साजिश रचने के आरोप में उसके घर से गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed