फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Just shot on the Artisan on such a thing in haldwani

बस इतनी सी बात पर मार दी युवक को गोली, पढ़ेंगे तो आप भी नहीं रोक पाएंगे अपना गुस्सा

Mon, 01 Jan 2018 11:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Mon, 01 Jan 2018 11:41 AM IST
विज्ञापन
Just shot on the Artisan on such a thing in haldwani
Firing - फोटो : demo pic

बस एक छोटी सी बात को लेकर एक व्यक्ति ने कारीगर पर गोली चला दी। मामला जानेंगे तो आप भी अपना गुस्सा नहीं रोक पाएंगे।

विज्ञापन


भूमिया मंदिर गैस गोदाम रोड पर पड़ोसी के खाली पड़े प्लॉट पर खड़े होकर मोबाइल से बात करना टाइल्स कारीगर को महंगा पड़ गया। पड़ोसी ने प्लॉट में खड़े होने का कारण पूछा और कारीगर के पैर में गोली मार दी। घटना के बाद पड़ोसी पैदल ही भाग गया।

कारीगर को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रामपुर जिले के कल्याणपुर मिलक निवासी भानु प्रताप (22) मार्बल और टाइल्स लगाने का काम करता है। वह यहां भूमिया मंदिर के पास किराए का कमरा लेकर जयपुर के ठेकेदार कमल और अपने रिश्तेदार करन के साथ रहता है।
विज्ञापन

 

मोबाइल पर बात करते-करते पड़ोसी के खाली प्लॉट में चला गया, माफी मांगने पर भी चला दी गोली

Just shot on the Artisan on such a thing in haldwani

शनिवार की रात कारीगर अपने पिता से मोबाइल पर बात करते-करते पड़ोसी के खाली प्लॉट में चला गया। इस बीच पड़ोसी वहां पहुंचा और वहां खड़े होने का कारण पूछा। कारीगर ने माफी मांगते हुए जाने की बात कही लेकिन पड़ोसी ने असलहे से फायर कर दिया।

गोली उसके दाहिने पैर में लगी। खून निकलने पर वह लंगड़ाते हुए कमरे में पहुंचा। वहां से ठेकेदार और रिश्तेदार ने उसे सुशीला तिवारी में भर्ती कराया। मुखानी पुलिस ने उसका बयान लिया। कारीगर ने बताया कि वह सात दिन पहले शहर में आया था।

 उसकी किसी से दुश्मनी नहीं थी। उसने प्लॉट में आने पर माफी मांगी थी लेकिन पड़ोसी पर कोई असर नहीं हुआ। थानाध्यक्ष कमाल हसन ने बताया कि गोली पड़ोस के व्यक्ति ने मारी है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed