फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   jp joshi molestation case

जोशी प्रकरण में दलाली के लगे दाग, पाक साफ का दावा

Sat, 07 Dec 2013 11:20 PM IST
राकेश शर्मा/अमर उजाला, रुड़की
राकेश शर्मा/अमर उजाला, रुड़की Updated Sat, 07 Dec 2013 11:20 PM IST
विज्ञापन
jp joshi molestation case

यौन शोषण के मामले में दुबई से फेस बुक और मोबाइल के जरिए ‘पाक साफ’ होने का दावा करने वाली कांग्रेस नेत्री रितु कांडियाल पर दलाली का बदनुमा दाग लग गया है। सरकार और शासन में पहुंच रखने वाली कंाडियाल को कभी रुड़की में ज्यादा तवज्जो नहीं मिली। यही वजह है कि पालिका सदस्य तक के चुनाव में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था।

विज्ञापन


रितू से बढ़ाई दूरियां
एकबार फिर विदेश से बचाव का ताना-बाना बुन रही रितु ने पुलिस को दो-चार दिन में आकर बयान दर्ज कराने का भरोसा दिलाया है। यौन शोषण मामले में अपर सचिव जेपी जोशी के साथ यूथ कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री रितु कांडियाल का नाम उछला तो रुड़की में किसी को अचरज नहीं हुआ, लेकिन राजनीति के कई दिग्गजों ने अपने दामन को बचाने के लिए रितु से दूरियां बढ़ा ली।
विज्ञापन


दरअसल रितु के पिता मूलरूप से गढ़वाल के हैं, लेकिन यहां आईआईटी में नौकरी करने के कारण रुड़की में बस गए। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस सरकार में एक मंत्री से करीबी रिश्तों ने महत्वाकांक्षी रितु कांडियाल की दशा और दिशा बदल दी। धीरे-धीरे राजनीति के बडे़ दिग्गजों और नौकरशाहों के यहां उसकी दखल बढ़ती चली गई। यह बात अलग है कि रुड़की में रितु को खास पहचान नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हार का करना पड़ा सामना

यही वजह है कि नगर पालिका सभासद के चुनाव में रितु को हार का सामना करना पड़ा। रुड़की मेयर पद के लिए भी रितु ने दावेदारी जताई पर कामयाबी नहीं मिली। बावजूद इसके सत्ता के गलियारों में नेत्री की ताकत कमजोर होने के बजाए बढ़ती चली गई। कोटद्वार की बहू बनने के बाद भी रितु का राजनीति में रुतबा बरकरार रहा। पति के विदेश में रहने के कारण रितु उत्तराखंड की राजनीति में सक्रिय रही। उसने कांग्रेस के बड़े नेताओं से नजदीकियों का पूरा फायदा उठाया, लेकिन यौन शोषण के मामले में नाम उछला तो तमाम लोगों ने उससे किनारा कर लिया।


फेसबुक के जरिए दी सफाई
दुबई से फेस बुक और मोबाइल के जरिए उसे बेगुनाही के  दावे भी किए, लेकिन अब ब्लैकमेलिंग में नाम आने के बाद कांग्रेस नेत्री रितु कांडियाल की फजीहत होना स्वाभाविक है, हालांकि उन्होंने जल्द ही भारत आकर बयान दर्ज कराने का भरोसा दिलाया है। अब देखना होगा कि कांग्रेस नेत्री पर पुलिस कब और कहां तक शिकंजा कस पाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed