फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   journalist kiran joshi murder case.

किरन जोशी हत्याकांड: एक अफसर के दबाव में पुलिस

Wed, 07 Oct 2015 12:11 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 07 Oct 2015 12:11 PM IST
विज्ञापन
journalist kiran joshi murder case.

देहरादून में हुए महिला पत्रकार किरन जोशी हत्याकांड में कार्रवाई न होने से नाराज परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए।

विज्ञापन


एक अफसर के दबाव के चलते वह आरोपियों को नहीं पकड़ रही है। हालांकि अफसर का नाम बताने से उन्होंने परहेज किया। उधर, दबिश देने गई पुलिस टीम बैंरग लौट आई। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर निवासी पत्रकार किरन जोशी के भाई रामस्वरूप ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि उसकी बहन की हत्या 25 सितंबर को सुनियोजित तरीके से की गई है।

बाद में उसे आत्महत्या साबित करने की कोशिश की गई। पुलिस का रवैया पहले दिन से सवालों भरा रहा। 12 दिन बीतने के बाद भी एक आरोपी पकड़ में नहीं आ सका है। उन्होंने पहले दिन ही यह आशंका जता दी थी कि आरोपी पक्ष का एक पुलिस अधिकारी उत्तराखंड में है, जो उन्हें बचा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने जानबूझकर आरोपियों को फरारी का मौका दिया है। भाई का कहना है कि दहेज हत्या की जांच सीबीआई से कराने के लिए संघर्ष किया जाएगा। उधर आरोपियों की तलाश में गई पुलिस टीम मंगलवार शाम को खाली हाथ लौट आई। पुलिस का कहना है कि प्रयास चल रहे हैं। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed