कस्टडी में चोर ने किया IPS अधिकारी के भाई का खून
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक चोर ने कस्टडी में आईपीएस अधिकारी के भाई को सरिया घोंप कर मार डाला। घटना बुधवार तड़के की है।
हल्द्वानी की मुखानी पुलिस चौकी में चोर ने इस घटना को अंजाम दिया। मृतक कांस्टेबल आईपीएस अधिकारी विमला गुंज्याल का भाई था।
विमला गुंज्याल इंडियन रिजर्व बटालियन सेलाकुंई में कमांडेंट के पद पर तैनात हैं। वह पौड़ी एसपी के पद भी कार्य कर चुकी हैं।
चौकी की निगरानी ड्यूटी पर तैनात था कांस्टेबल
हल्द्वानी पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप में राजेंद्र कुमार आर्या को मंगलवार की शाम गिरफ्तार किया था।
चोर को लेकर रात में चौकी प्रभारी ने दबिश दे रहे थे। उस वक्त चौकी की निगरानी ड्यूटी पर कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह गौत तैनात था।
देर रात लगभग तीन बजे मौका पाकर चोर ने सिपाही के सीने में सरिया घोंप दिया।
डॉक्टरों ने सिपाही को मृत घोषित कर दिया
घायल सिपाही को साईं अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने सिपाही को मृत घोषित कर दिया।
उधर, हत्या कर भाग रहे चोर को पुलिस ने धर दबोचा।
मारा गया सिपाही पिथौरागढ़ जिले के ग्राम सिर्दांग (सिखी चौदास) का रहने वाला था। गिरफ्तार चोर राजेंद्र कुमार नरायणनगर (कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी) का रहने वाला है।