{"_id":"5a4467594f1c1bfc0f8b653b","slug":"in-laws-does-heinous-crime-with-woman","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सात माह पहले दिव्यांग संग कर दी बेटी की शादी, ससुराल से फोन आया तो उड़े सबके होश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सात माह पहले दिव्यांग संग कर दी बेटी की शादी, ससुराल से फोन आया तो उड़े सबके होश
ब्यूरो /अमर उजाला, बाजपुर
Updated Fri, 29 Dec 2017 08:51 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजपुर के गांव बेरिया दौलत में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई। उसके शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान हैं।
विज्ञापन
आरोप है कि ससुरालियों ने उसे पीट-पीटकर मार डाला। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिव्यांग पति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सास और दोनों देवर फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि विवाहिता ने मंगलवार को मायके वालों को फोन कर देवर पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया था।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
dead body
दिनेशपुर के नेतानगर निवासी साहब सिंह की पुत्री ज्योति की शादी सात माह पहले गांव बेरिया दौलत पक्का फार्म निवासी गुरमीत सिंह के साथ हुई थी।
मंगलवार को ज्योति कौर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके ननदोई अर्जुन सिंह की सूचना पर मृतका के पिता साहब सिंह और बहन राजदीप कौर सहित मायके के अन्य लोग मौके पर पहुंचे।
उन्होंने ज्योति को चारपाई पर मृत पाया। उसके शरीर पर चोट के निशान पड़े थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका के शरीर पर चोट के निशान
arresting
एक कमरे से मृतका के मोजे और टूटा क्लिप भी मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में ले लिया, ससुर चैन सिंह को छोड़कर घर के अन्य लोग फरार हो गए।
सूचना पर एएसपी डा. जगदीश चंद, तहसीलदार केपी सिंह, सीओ महेश बिन्जोला, एसओ वीरेंद्र रमोला सहित पुलिस और राजस्व टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की।
एएसपी ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट से महिला की मौत के कारणों का पता चलेगा। शरीर पर चोट के निशान होने से प्रतीत होता है कि विवाद के चलते मारपीट हुई है।

घटना के कई घंटे बाद सूचना देने का आरोप लगाया
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इधर, मृतका के पिता साहब सिंह ने थाने में दी तहरीर में दहेज की खातिर पति गुरमीत सिंह, देवर सतनाम सिंह, सुरजीत सिंह और सास अमरजीत कौर पर पीट पीटकर ज्योति की हत्या करने और घटना के कई घंटे बाद सूचना देने का आरोप लगाया है।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने चारों के खिलाफ धारा 302, 798(ए), 304 बी, 3/4 दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
इस घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है।