फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   husband kills wife only for 100 rupees

महज सौ रुपए के लिए शौहर बना 'हैवान'

Fri, 07 Feb 2014 01:23 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 07 Feb 2014 01:23 AM IST
विज्ञापन
husband kills wife only for 100 rupees

सौ रुपए नहीं दिए तो गुस्से से आगबबूला शौहर अपनी ही बीवी का कातिल बन गया था।

विज्ञापन


पत्नी के सिर पर मारी ईंट
पत्नी के सिर पर ईंट मारकर उसे मौत के घाट उतारने वाले उक्त पति को अदालत ने दोषी करार दिया है। चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश विजयंत कुमार की कोर्ट दोषी पति को बृहस्पतिवार को सजा सुनाएगी। मामला हर्रावाला में अक्तूबर 2012 में सामने आया था।

अभियोजन पक्ष के अनुसार निर्बल बस्ती हर्रावाला निवासी मुकेश शराब पीकर अक्सर पत्नी माया से गाली-गलौज और झगड़ा करता था।

माया लोगों के घरों में साफ-सफाई का काम करती थी। सुनवाई के दौरान माया के पिता बाबूराम ने कहा कि 16 अक्तूबर 2012 को दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।

काम पर जाने के लिए घर से निकली थी
मुकेश सौ रुपए मांग रहा था। शाम सवा चार बजे माया काम पर जाने के लिए घर से निकली थी। मुकेश ने उसका पीछा किया और निर्बल बस्ती हर्रावाला रविदास मंदिर के पास सिर पर ईंट मारकर उसकी हत्या कर दी। अभियोजन पक्ष की ओर से मामले में आठ गवाह पेश किए गए।
विज्ञापन


बचाव पक्ष के गवाह का तर्क कोर्ट ने ठुकराया
बचाव पक्ष के एक गवाह ने अदालत को बताया कि वह घटना के वक्त मौके पर मौजूद था। वहां मुकेश वहीं रहने वाले संतोष से झगड़ रहा था। इसी दौरान संतोष ने ईंट उठा ली। गवाह यह नहीं बता पाया कि उसने ईंट किसे मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने बचाव पक्ष के इस तर्क को खारिज कर दिया। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि यदि संतोष ने ईंट मारी थी तो मुकेश मौके से भागा क्यों। उसने पत्नी की जान बचाने की कोशिश क्यों नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed