फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   husband brutally beaten his wife in roorkee.

हैवान पति ने पत्नी को इतना पीटा कि घाव देख सहम गई पुलिस

Thu, 17 Dec 2015 09:07 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की Updated Thu, 17 Dec 2015 09:07 AM IST
विज्ञापन
husband brutally beaten his wife in roorkee.

रुड़की में शराब के नशे में एक पति ने पत्नी को इतना पीटा कि उसके जख्म देखकर पुलिसकर्मियों के रौंगटे खड़े हो गए।

विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के खटका गांव में एक पति शराब के नशे में हैवान बन गया। पत्नी को बुरी पीटने पर बीच बचाव कराने आए अपने भाई का सिर भी फोड़ डाला।

पड़ोसियों की सूचना पर मायके वाले विवाहिता को लेकर कोतवाली पहुंचे तो उसके जख्म देखकर पुलिसकर्मियों के रौंगटे भी खड़े हो गए। वहीं कान्हापुर में भी एक पति ने मारपीट कर अपनी पत्नी को घर से निकाल दिया। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन


खटका गांव निवासी युवक की शादी चार साल पहले नजीबाबाद बिजनौर हुई थी। कुछ दिन से युवक को शराब की लत लग गई। शराब पीकर घर पहुंचने पर युवक अपनी पत्नी को बुरी तरह पीटता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीच बचाव करने आए भाई का भी सिर फोड़ा

husband brutally beaten his wife in roorkee.

मंगलवार को भी आरोपी ने पत्नी को पीट पीटकर घायल कर दिया। बीच बचाव कराने आए अपने भाई का सिर भी फोड़ डाला। इसके बाद उसके भाईयों ने मिलकर उसकी जमकर धुनाई की। पड़ोसियों ने इसकी सूचना विवाहिता के मायके नजीबाबाद दी।

बुधवार को मायका पक्ष खटका गांव पहुंचा और सिविल लाइंस कोतवाली में दामाद के खिलाफ तहरीर दी। विवाहिता के जख्म देखकर पुलिसकर्मी भी हैरत में पड़ गए। विवाहिता ने पति के साथ रहने से साफ इनकार दिया। मायके वाले विवाहिता और उसके दोनों बच्चों को अपने साथ ले गए।

वहीं कान्हापुर गांव में भी एक पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर देकर आपबीती सुनाई। एसएसआई गोविंद कुमार ने बताया कि दोनों मामले की जांच की जा रही है, पूछताछ के लिए पतियों को कोतवाली बुलाया गया है।

पीड़िता बोली, मर जाऊंगी पर पति संग नहीं रहूंगी
पति की हैवानियत का शिकार विवाहिता इस कदर खौफ में दिखी कि ससुराल वापस आने से न सिर्फ इनकार किया, बल्कि मायके वालों को भी साफ कहा कि उसे पति के अत्याचार से नहीं बचाया गया तो जान दे देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed