फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   husband attempt to murder his wife and kid

पत्नी और 4 बच्चों को कमरे में बंद कर लगा दी आग

Thu, 17 Apr 2014 02:29 PM IST
अमर उजाला, रुड़की
अमर उजाला, रुड़की Updated Thu, 17 Apr 2014 02:29 PM IST
विज्ञापन
husband attempt to murder his wife and kid

उत्तराखंड के रुड़की जिले के रहीमपुर गांव में दो विवाहिताओं पर उनके पतियों ने जुल्म ढाया। एक पति ने शराब के नशे में मारपीट कर पत्नी को कमरे में बंद कर उसे जलाने का प्रयास किया।

विज्ञापन


जबकि दूसरे मामले में विवाहिता को मारपीट कर उसके पति ने अधमरा कर दिया। पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पूरणपुर गांव निवासी एक युवती का विवाह करीब चार साल पूर्व रहीमपुर गांव में हुआ था। महिला का पति मजदूरी करता है। आरोप है कि शराब के नशे में आरोपी पति ने मंगलवार को उसके साथ जमकर मारपीट की।
विज्ञापन

कमरे में बंद कर लगा दी आग

husband attempt to murder his wife and kid

आरोपी ने पत्नी ही नहीं मां के साथ भी मारपीट की। इसके बाद आरोपी ने पत्नी और चार बच्चों को एक कमरे में बंद कर दिया और आग लगाकर वहां से निकल गया।

सास ने कुछ ग्रामीणों की मदद से दरवाजा खोलकर उसे बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पति को हिरासत में लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

मारपीट से महिला बेसुध

husband attempt to murder his wife and kid

वहीं रहीमपुर गांव में एक दूसरी घटना हुई। घटना के मुताबिक महिला गंगनहर कोतवाली पहुंची और पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया। मारपीट से महिला बेसुध सी हो गई थी।

पुलिस को घटना की जानकारी देने के बाद विवाहिता भगवानपुर क्षेत्र स्थित अपने मायके रवाना हो गई। गंगनहर कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी राकेश गुंसाई ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस ने विवाहिता को मुक्त कराया

husband attempt to murder his wife and kid

एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने दौड़बसी गांव से विवाहिता को मुक्त कराया। जिसके बाद उसे एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। बाद में एसडीएम ने उसे उसके मायके वालों की सपुदर्गी में देने के आदेश दिए।

कालेवाला गांव निवासी अल्ताफ की पुत्री का निकाह दौड़बसी गांव में 10 माह पूर्व हुआ था। आरोप था कि ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित कर रहे थे।

करीब 15 दिन पूर्व विवाहिता का पिता उससे मिलने के लिए बेटी की ससुराल गया था। लेकिन ससुराल पक्ष ने पिता के साथ मारपीट कर उसे भगा दिया था।

इसके बाद पिता ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर पुत्री को मुक्त कराने की मांग की थी। पीड़ित की शिकायत पर एसडीएम ने पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए थे।

एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने विवाहिता को उसके ससुराल से मुक्त कराया और उसे एसडीएम कोर्ट में पेश किया।

पुलिस ने बताया कि विवाहिता के बयान के बाद एसडीएम ने उसे उसके परिजनों की सपुदर्गी में देने के आदेश दिए। जिसके बाद पुलिस ने विवाहिता को मायके पक्ष की सपुदर्गी में दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed