फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   husband and wife committed suicide.

दर्दनाक: पहाड़ी से कूदा पति, नदी में कूद पत्नी ने भी दी जान

Tue, 12 May 2015 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 12 May 2015 10:06 PM IST
विज्ञापन
husband and wife committed suicide.

पाल के बैतड़ी जिला मुख्यालय से सटे रुद्रेश्वर गांव में एक युवा दंपति की आत्महत्या से गांव में मातम छा गया। पति की आत्महत्या की सूचना मिलने से विचलित पत्नी ने भी छह घंटे बाद चमेलिया नदी में कूदकर जान दे दी। पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर लिया है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


बैतड़ी के पुलिस प्रमुख राजेंद्र श्रेष्ठ ने बताया कि रुद्रेश्वर गांव निवासी गोविंद नाथ (38) मंगलवार सुबह शौच के लिए रोज की तरह पास के जंगल में गया था, लेकिन वह शौच के बाद एक पहाड़ी पर चढ़ा और कूद मार दी।
विज्ञापन


पहाड़ी से कूदते समय कूदते कुछ लोगों ने उसे देख लिया। लोग मौके पर पहुंचे, इससे पहले उसकी मौत हो गई। गोविंद नाथ के शव को घर लाया गया। पति की लाश देखते ही पत्नी बदहवाश हो गई और मरने की बातें करने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे में किया गया बंद, खिड़की तोड़कर चली गई

husband and wife committed suicide.

घटना से गोविंद नाथ की पत्नी जानकी नाथ (34) इतनी विचलित हो गई कि वह भी आत्महत्या की बात करने लगी। ग्रामीणों ने उसकी स्थिति को देखते हुए उसे एक कमरे में बंद कर दिया।

दोपहर करीब 12 बजे वह खिड़की तोड़कर कमरे से निकली और उसने चमेलिया नदी में छलांग लगा दी। जानकी के घर से भाग निकलने की जानकारी होते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने करीब एक घंटे बाद जानकी का शव चमेलिया नदी से बरामद कर लिया।

दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय लाया गया है। पुलिस प्रमुख ने बताया कि गोविंद नाथ की मानसिक हालत कुछ समय से ठीक नहीं थी। इस दंपति के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed