{"_id":"57e962ff4f1c1bbb6f573e42","slug":"high-court-stopped-summon-on-dowry-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज और मारपीट मामले में जारी समन पर HC ने लगाई रोक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज और मारपीट मामले में जारी समन पर HC ने लगाई रोक
ब्यूरो/ अमर उजाला, नैनीताल
Updated Mon, 26 Sep 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट ने दहेज और मारपीट के मामले में दायर चार्जशीट व समन आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के बाद मजिस्ट्रेट की ओर से पारित समन आदेश पर रोक लगाते हुए विपक्षी का पक्ष जानने के लिए उसे नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
सोमवार को न्यायमूर्ति राजीव शर्मा की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। हरिद्वार निवासी विकास बंगा व अन्य ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर उनके खिलाफ दायर चार्जशीट और समन आदेश को चुनौती दी थी।
विज्ञापन
याचिका में कहा था कि उसके और उसके परिवार के खिलाफ उसकी पत्नी गीतांजली ने दहेज मांगने और मारपीट के आरोप में 2016 को एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस की ओर से सभी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई और मजिस्ट्रेट ने समन जारी किया।
विज्ञापन
याचिकाकर्ता की ओर से इस समन और चार्जशीट को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी। पक्षों की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की एकलपीठ ने समन के आदेश पर रोक लगाते हुए विपक्षी का पक्ष जानने के लिए नोटिस जारी किया है।