छेड़छाड़ का विरोध किया तो छात्रा को ट्रेन से फेंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन में बाजपुर की लड़कियों से छेड़छाड़ और विरोध करने पर भाई का सिर फोड़ देने की घटना।
पढ़ें, IPL-7 के फाइनल में उत्तराखंड के लाल ने किया कमाल
फिर ऐंठापुरा गांव के जंगल में रेप के बाद अज्ञात युवती के कत्ल की वारदात को लोग भूले भी नहीं थे कि सोमवार सुबह ट्रेन में शोहदों की शर्मनाक हरकत के चलते एक किशोरी की जान पर बन आई।
पढ़ें, कैलास मानसरोवरः 4 फीट बर्फ पर चलकर जाएंगे यात्री
पंतनगर से आ रही हाईस्कूल की इस छात्रा के साथ चार बदमाश छेड़छाड़ करने लगे। छात्रा ने विरोध किया तो गुंडों को यह नागवार गुजरा और उन्होंने छात्रा को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया।
रेलवे फाटक के पास मिली बेहोश
वह सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे यहां परोही रेलवे फाटक के पास बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। गंभीर हालत में उसे बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पढ़ें, मिस एशिया पैसीफिक वर्ल्ड में उत्तराखंड की धमक
ऊधम सिंह नगर जिले के पंतनगर विश्वविद्यालय के पास इंदिरा कॉलोनी निवासी 16 साल की यह लड़की परोही रेलवे फाटक से करीब पचास मीटर दूर बेहोशी की हालत में पड़ी हुई मिली।
रेलवे गेटमैन राजीव कुमार झा ने देखी तो उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस घायल लड़की को सीएचसी ले गई।
हाईस्कूल की छात्रा है मासूम
वहां कुछ देर को होश में आने पर उसने अपना नाम-पता बताया। उसने यह भी बताया कि वह हाईस्कूल की छात्रा है।
ट्रेन में उसके साथ चार शोहदे छेड़खानी कर रहे थे। उसने विरोध किया तो उन्होंने उसे ट्रेन से धक्का दे दिया। यह बताते-बताते वह अचेत हो गई।
पढ़ें, 'फिक्स' कर रहे थे IPL-7 का फाइनल, पकड़े गए
पुलिस ने लड़की के बताए पते पर पंतनगर में सूचना दी लेकिन सीएचसी पर घंटों इंतजार करने पर भी वहां से कोई नहीं आया।
108 से भेजा बरेली के जिला अस्पताल
बाद में लड़की को इलाज के लिए 108 एंबुलेंस से बरेली जिला अस्पताल भेज दिया गया। उसके सिर, मुंह और दोनों पैरों में चोटें आई हुई थीं।
पढ़ें, ...तो अब ‘एक्ट आफ गॉड’ पर मिलेगा मुआवजा
बताते हैं कि छात्रा का भाई जानकारी करते हुए देर शाम को थाने पहुंचा लेकिन लड़की के वहां न मिलने पर बरेली चला गया।
उधर, पंतनगर पुलिस ने बहेड़ी पुलिस को सूचना दी कि छात्रा के बताए पते पर वहां की पुलिस पहुंची तो घर पर ताला लटका मिला।