फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   girl student kidnapping.

सरे राह छात्रा को उठाने की कोशिश, हड़कंप

Fri, 05 Dec 2014 03:49 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 05 Dec 2014 03:49 PM IST
विज्ञापन
girl student kidnapping.

पुलिस के लाख दावों के बावजूद देहरादून में एक के बाद एक अपहरण की घटनाएं बढ़ रही हैं। ब्राह्मणवाला में गुरुवार सुबह स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा को छेड़छाड़ के बाद उठाने की कोशिश की गई। विरोध पर बाइक सवार दो आरोपियों ने उसके भाई से मारपीट की।

विज्ञापन


शोरशराबे पर दौड़े लोगों ने मुख्य आरोपी को दबोच लिया, जबकि साथी भाग निकला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पटेल नगर क्षेत्र निवासी पीड़ित छात्रा आठवीं में पढ़ती है। शिकायत के मुताबिक आरोपी उसे कई दिनों से परेशान कर रहा था।
विज्ञापन


छात्रा ने घर में यह बात बताई। लेकिन समझाने के बावजूद आरोपी हरकतों से बाज नहीं आया। गुरुवार सुबह स्कूल जाते वक्त बाइक सवार आरोपी ने साथी के साथ मिलकर उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने छेड़छाड़ करते हुए छात्रा को उठाने की कोशिश की। इसी बीच पहुंचे छात्रा के भाई ने विरोध जताया तो उससे मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोरशराबे पर जुटे लोगों ने आरोपी मुरसलीन को दबोच लिया, जबकि साथी भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने पीड़िता की पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया। एसएसआई नत्थीलाल उनियाल ने बताया कि पीड़िता के बयान पर कार्रवाई होगी। पुलिस एक आरोपी ही पकड़ने का दावा कर रही है, जबकि चर्चा दो युवकों के पकड़ने की थी।

'खुद करनी होगी अपनी और अपनों की सुरक्षा'

girl student kidnapping.

एक तरफ अपनी सुरक्षा के प्रति माननीय बहुत सतर्क हो गए हैं, दूसरी तरफ आम आदमी की सुरक्षा देने में सरकार ने मजबूरी जताई है।

सूचना विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में वित्तमंत्री डॉ. इंदिरा हृदयेश ने कहा है कि हल्द्वानी एवं आसपास के कस्बों में तेजी से बढ़ती आबादी के मद्देनजर पुलिस न तो हर जगह मौजूद रह सकती है और न ही हर व्यक्ति को सुरक्षा दे सकती है, लिहाजा हमें अपनी और अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर खुद सतर्क रहना होगा।

वित्तमंत्री ने कहा कि बच्चों को उठाकर उनके साथ गलत व्यवहार की घटनाएं देश भर में हो रही हैं। मानसिक रूप से बीमार लोग ऐसी वारदातें कर रहे हैं। हल्द्वानी का लाडली हत्याकांड भी इन्हीं वारदातों में एक है। डा. हृदयेश ने कहा कि आजकल बारातों का सीजन है।

लोग परिवार और बच्चों के साथ विवाह उत्सवों में पहुंचे रहे हैं। अधिकांश विवाह समारोह देर रात्रि तक चलते हैं। अभिभावक अपने बच्चों पर खुद नजर रखें, ताकि बच्चों को सुरक्षित घर ला सकें।

डॉ. हृदयेश ने स्कूलों के प्रधानाचार्यों एवं प्रबंधकों से अपील की है कि वे प्रार्थना सभाओं में छात्र-छात्राओं को संदेश दें कि सार्वजनिक स्थानों पर होने वाले शादी समारोह, पिकनिक, शिविरों में अंजान व्यक्तियों से किसी भी प्रकार की खाने की वस्तु न लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed