{"_id":"ceb12ec6c4ba401566dd992fbb19bff8","slug":"girl-student-committed-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह बजे सो कर उठी, साढ़े छह लगा ली फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह बजे सो कर उठी, साढ़े छह लगा ली फांसी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 14 May 2015 02:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के तल्ला आमवाला में बुधवार सुबह एक नाबालिग छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सुसाइड नोट नहीं मिला है और न ही परिजन वजह पर किसी तरह की रोशनी डाल पाए हैं।
विज्ञापन
रायपुर थाना क्षेत्र के तल्ला आमवाला निवासी दिलीप सिंह की पुत्री लक्ष्मी (16) 11वीं की छात्रा थी। वह गांव में पॉलीटेक्निक कॉलेज में भी काम करती थी। बुधवार तड़के पौने छह बजे के करीब लक्ष्मी सो कर उठी।
विज्ञापन
नहीं मिला सुसाइड नोट
इसके बाद साढ़े छह बजे के करीब उसने घर के पंखे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। कुछ देर बाद परिजनों की नजर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। लक्ष्मी को पंखे से नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने कमरे की तलाश भी ली, लेकिन किसी तरह का नोट नहीं मिल सका है। पीएम के बाद मृतका का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। रायपुर एसओ अबुल कलाम ने बताया कि मृतक के पिता मजदूरी करते हैं।
नहीं मिल रहा जवाब
लक्ष्मी ने हाईस्कूल हरिद्वार के रानीपुर स्कूल से किया था। इस साल परिजनों ने उसे यहां एडमिशन दिला दिया था। परिजन घर में किसी तरह का तनाव होने से इनकार कर रहे हैं, लेकिन सवाल उठता है कि आखिर ऐसी क्या वजह थी कि लक्ष्मी को मौत की राह चुननी पड़ी।