फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   girl shameful act with lover on marriage day

बारात आने से पहले दुल्हन ने प्रेमी संग उठाया ऐसा कदम, शर्मिंदा होकर घरवालों को करानी पड़ी शादी

Tue, 07 Nov 2017 04:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर Updated Tue, 07 Nov 2017 04:18 PM IST
विज्ञापन
girl shameful act with lover on marriage day

घर की चौखट पर बारात आने से पहले ही दुल्हन ने अपने प्रेमी संग मिलकर ऐसा शर्मनाक कदम उठाया कि शर्मिंदा होकर घरवालों को उसके प्रेमी के साथ ही निकाह करना पड़ा।

विज्ञापन


शादी के दिन ही दुल्हन अपने प्रेमी संग फरार हो गई। जानकारी होने पर परिजनों के पैरों के तले जमीन खिसक गई। कई घंटे की तलाश के बाद परिजनों ने युवती को ढूंढ लिया तो युवती प्रेमी के संग निकाह करने की जिद पर अड़ गई।
विज्ञापन


आखिरकार युवती की जिद के आगे परिजनों ने घुटने टेक दिए और बाद में ग्रामीणों व परिजनों की मौजूदगी में युवती का उसके प्रेमी के संग निकाह कर दिया गया उसके बाद वह अपने घर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती का अपनी ही बिरादरी के एक युवक से पिछले लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी धीरे-धीरे ग्रामीणों को भी लग गई।

जब प्रेमी युगल की प्रेम कहानी का पता परिजनों को लगा तो गांव में संभ्रांत लोगों की पंचायत आयोजित की गई। पंचायत में यह तय हुआ कि आज के बाद युवक व युवती आपस में नहीं मिलेंगे, तथा इतना ही नहीं पंचायत में यह भी तय हुआ की शादी में जितना भी खर्च आएगा उसका तमाम खर्च प्रेमी युवक के परिजनों द्वारा दिया जाएगा।

girl shameful act with lover on marriage day

पंचायत होने के बाद युवती के परिजनों द्वारा युवती का रिश्ता दिल्ली में एक युवक के साथ तय कर दिया गया। बताया जाता है कि तय तिथि के मुताबिक सोमवार को युवती की दिल्ली से बारात आनी थी लेकिन इसी बीच बारात के युवती की दहलीज पर पहुंचने से पहले ही युवती प्रेमी के साथ अपने घर की दहलीज को लांघ गई और प्रेमी संग फरार हो गई।

युवती के फरार हो जाने की जानकारी जब उनके परिजनों को लगी उनके पैरों तले जमीन खिसक गई धीरे धीरे गांव में यह खबर जंगल की आग की तरह फैल गई, और परिजनों व ग्रामीणों ने कई घंटे ढूंढा तो युवती को रुड़की मेन बाजार से शॉपिंग मॉल से सामान खरीदते हुए तलाश लिया।

इसी बीच दिल्ली से भी बारात युवती की दहलीज पर पहुंच गई। लेकिन युवती ने प्रेमी युवक के साथ ही उसका निकाह किए जाने की बात रख दी। इसी बीच दिल्ली से आये बारातियो में से कुछ बाराती युवती के समक्ष पहुंचे तथा उन्होंने उनकी इज्जत का वास्ता देते हुए उनके बेटे के साथ निकाह किए जाने की बात रखी।

लेकिन युवती ने दिल्ली वाले युवक से निकाह किए जाने से साफ इंकार कर दिया। बाद में युवती की जिद के आगे परिजनों व बारातियों ने घुटने टेक दिए और बाद में बिरादरी के संभ्रात लोगों की मौजूदगी में युवती का उसके प्रेमी के संग निकाह करा दिया गया। इसके बाद दिल्ली से आई युवती की बारात बिना दुल्हन लिए ही लौट गई। यह खबर दिनभर लक्सर आसपास के इलाकों में चर्चा का विषय रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed