फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gangster was living as a monk in Haridwar

चार साल से साधु बनकर हरिद्वार में रह रहा था डकैत

Sat, 24 May 2014 02:14 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 24 May 2014 02:14 PM IST
विज्ञापन
gangster was living as a monk in Haridwar

चमगादा टापू में चार वर्षों से साधु बनकर रह रहे एक शातिर डकैत को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


एक महिला के साथ हरिद्वार में रह रहा था
आरोपी ने 13 वर्ष पहले दिल्ली के रोहिणी में डकैती और लूट की वारदात को अंजाम दिया था। साधु वेषधारी आरोपी दिल्ली और हरिद्वार पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर चार वर्षों से एक महिला के साथ यहां पर रह रहा था।

दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र में वर्ष 2001 में लूट और डकैती की वारदात हुई थी। वारदात में सुनील उर्फ पहलवान निवासी पुहाना सोनीपत हरियाणा शामिल था।

आरोपी दिल्ली पुलिस को चकमा देता रहा। करीब चार वर्ष पूर्व वह कोतवाली क्षेत्र के चमगादा टापू में आकर रहने लगा। यहां पर आरोपी ने साधु का वेषधारण कर लिया।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
उसके साथ एक महिला भी रहने लगी। चार वर्षों से किसी को उस पर शक नहीं हुआ कि आरोपी डकैती के मामले में फरार चल रहा है। लेकिन, दिल्ली पुलिस को इसकी भनक लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिनों से दिल्ली पुलिस हरिद्वार में डेरा डाले हुई थी। पुलिस ने हरकी पैड़ी चौकी पुलिस की मदद से आरोंपी की लोकेशन पता कर उसे धर दबोचा।

उसके साथ पुलिस को एक महिला भी मिली। शहर कोतवाली पुलिस के मुताबिक आरोपी साधु के वेष में चार वर्षों से चकमा देर रहा था। आरोपी को दिल्ली पुलिस अपने साथ लेकर रवाना हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed