उत्तराखंडः बदमाशों पहले उड़ाए गहने फिर लूटी शिक्षिका की इज्जत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में खटीमा के दूरस्थ गांव में छत के रास्ते घर में घुसे हथियारबंद चार बदमाशों ने शिक्षिका और उसके बच्चे को गन प्वाइंट और चाकू की नोक पर रखकर पहले लूटपाट की और फिर शिक्षिका के साथ सामूहिक बलात्कार भी किया।
इससे वह बेहोश हो गई। होश आने पर शिक्षिका गोशाला के रास्ते के बाहर निकली और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया और जांच पड़ताल शुरू की। खटीमा से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित गांव में एक विवाहिता प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका है।
उसका पति दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। वह अपनों दो बच्चों के साथ गांव में रहती है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोनों बच्चों के साथ शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे टीवी देख रही थी। छत के रास्ते चार हथियारबंद बदमाश घर में घुस आए।
जोर जबरदस्ती और मारपीट से महिला हुई बेहोश
बदमाशों ने आते ही उसकी कनपटी पर तमंचा और छोटे बेटे की गर्दन पर चाकू रख दिया। इसके बाद उन्होंने घर का सामान उलट-पुलट करना शुरू कर दिया। बदमाशों ने अलमारी तोड़कर दो मंगलसूत्र, दो जोड़ी बालियां, मांग टीका और नथ निकाल लिए।
बाद में बदमाश उसे दूसरे कमरे में ले गए। कमरे में चारों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। बदमाशों की जोर जबरदस्ती और मारपीट से वह बेहोश हो गई। जब सुबह आंख खुली तो उसने देखा कि बदमाश उसका मोबाइल भी उठा ले गए थे।
वह गोशाला के रास्ते घर के बाहर निकली और पड़ोसियों को सारी बात बताई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ पांगती और कोतवाल ध्यानी ने बताया कि सीढ़ियों पर दरवाजा न होने के कारण बदमाश निर्माणाधीन गोशाला की दीवार से छत पर चढ़े और वहां से अंदर घर में दाखिल हुए।
लूट ओर रेप की घटना का शीघ्र होगा खुलासा : सीओ
लूट और रेप की घटना की जानकारी मिलते ही सीओ खटीमा के अवकाश पर होने के कारण सीओ सितारगंज प्रताप सिंह पांगती और कोतवाल अजय ध्यानी ने अस्पताल में पीड़िता से मिलने के बाद गांव में पहुंचकर बच्चों और ग्रामीणों से पूछताछ की और घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने कहा कि घटना का खुलासा बहुत जल्द हो जाएगा।
मोबाइल पर पूछा कि इन्हें मार दें या छोड़ दें
पीड़िता ने बताया कि लूट और रेप के बाद उसे बेहोश समझ बदमाशों ने मोबाइल पर किसी व्यक्ति से पूछा कि इसे मार दें या छोड़ दें। यह भी पूछा कि स्कूटी में आग लगा दे क्या। लेकिन वह लोग ऐसा कुछ किए बिना चले गए। जिसके बाद वह फिर बेहोश हो गई।
पुलिस ने बदमाशों के लिए फुट प्रिंट
कोतवाल अजय ध्यानी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे एसआई हरेंद्र चौधरी ने उस स्थान से बदमाशों के फुटप्रिंट निकाले। जहां से बदमाश छत पर चढ़कर सीढ़ियों के रास्ते घर में दाखिल होकर घटना को अंजाम दिया था। पुलिस घटना के संबंध में काल डिटेल भी तलाशने में जुटी हुई है ताकि मामले का शीघ्र खुलासा किया जा सके।