फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gang rape with minor sisters in rudraour

उत्तराखंड: नाबालिग बहनों से सामूहिक दुष्कर्म, लेकिन पुलिस को तहरीर नहीं मिली

Tue, 17 Jul 2018 08:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Tue, 17 Jul 2018 08:57 AM IST
विज्ञापन
gang rape with minor sisters in rudraour

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो सगी नाबालिग बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। लेकिन, कोतवाली पुलिस की माने तो उन्हें मामले की कोई तहरीर नहीं मिली है।     

विज्ञापन

   
क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले परिवार का कहना है कि बीती पांच जुलाई की रात को क्षेत्र में रहने वाले चार दबंग किस्म के लोग उनके घर में घुसे और उनके साथ मारपीट कर उन्हें बंधक बना दिया। विरोध करने पर दबंगों ने उनकी दो नाबालिग बेटियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और पुलिस को मामले की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार का कहना है कि मामले को लेकर वह एसएसपी डा. सदानंद दाते के कार्यालय गए, लेकिन एसएसपी के आदेश पर भी कोतवाली पुलिस ने किसी तरह की कार्रवाई नहीं की। इधर मामले को लेकर कोतवाल केसी भट्ट का कहना है कि इस तरह के एक मामले की सूचना मिली थी, लेकिन पीड़ितों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद जांच पड़ताल कर किसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आठ साल की मासूम से गैंग रेप, गैंगरेप करने वाले सभी आरोपी नाबालिक 

gang rape with minor sisters in rudraour
विकासनगर के सहसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में आठ साल की मासूम से गैंग रेप का मामला प्रकाश में आया है। गैंग रेप करने वाले सभी आरोपी नाबालिक हैं। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बलात्कार और पोक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया। सोमवार को सभी आरोपियों को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है।

 
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में रहने वाली आठ साल की मासूम घर के बाहर अकेले खेल रही थी।  इस दौरान उसे पड़ोस में रहने वाले पांच नाबालिक अपने एक साथी के घर पर ले गए। जहां उन्होंने बारी-बारी से उसके साथ गैंगरेप किया। साथी के बड़े भाई के आने पर उन्होंने नाबालिक को वहां से भगा दिया। घटना के बाद से नाबालिक डरी सहमी रहने लगी। बीते शनिवार को जब परिजनों ने उससे गुमसुम रहने का कारण पूछा तो उसने पूरी आप-बीती उन्हें सुना दी। यह सुन परिजनों के पैरो तले जमीन खिसक गई। उन्होंने थाना पहुंच घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद नाबालिक की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।  


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वारदात को अंजाम देने से पहले फोन पर पॉर्न फिल्म देखी। जिसके बाद वह नाबालिक को टॉफी देने के बहाने अपने साथ घर ले अए। जहां उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि दुष्कर्म करने वाले आरोपी नौ, 10, 11, 12 और 14 साल के हैं। नाबालिक के पिता ऑटो ड्राइवर और माता गृहणी है। घटना के समय नाबालिक की माता घास काटने गई थी। घर पर कोई नहीं थी। जिसका फायदा उठा आरोपी नाबालिक को अपने साथ ले गए। नाबालिका का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed