फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gang rape in haridwar.

शर्मनाकः हरिद्वार की पार्किंग में गैंगरेप, बेहोश मिली पीड़िता

Wed, 27 May 2015 04:42 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 27 May 2015 04:42 PM IST
विज्ञापन
gang rape in haridwar.

धर्मनगरी हरिद्वार की पार्किंग में गैंगरेप का मामला सामने आया है। पार्किंग में खड़ी कार में पुलिस को पीड़िता बेहोश हालत में मिली।

विज्ञापन


वेस्ट यूपी की एक युवती से नशे की हालत में हरिद्वार स्थित धोबीघाट पार्किंग में गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने गैंगरेप के दो आरोपी दबोच लिए जबकि दो फरार होने में कामयाब रहे।

फरार आरोपियों की धरपकड़ को पुलिस टीम रवाना कर दी गई है। कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि देर रात पार्किंगकर्मियों ने सूचना दी कि एक ऑल्टो कार में सवार युवकों की गतिविध सही नहीं प्रतीत हो रही।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने छापा मारा तब दो युवक मौके से फरार हो गए जबकि दो धरे गए। कार के अंदर अचेतवस्था में एक युवती मिली। होश में आने पर युवती ने बताया कि वो बागपत के गांव बिलावा सिद्धाबली की रहने वाली है और पेशे से मेंहदी लगाने का कार्य करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेंहदी लगवाने के नाम पर साथ लेकर आए दो युवक

gang rape in haridwar.

आरोप है कि उसे मेंहदी लगवाने के नाम पर दो युवक घर से लेकर आए थे। रास्ते में उसे नशीली कोल्डड्रिक्स पिला दी। फिर यहां पार्किंग में उसके साथ तीन युवकों ने रेप किया।

विरोध करने पर गाली गालौच करते हुए हत्या की धमकी दी गई और जातिसूचक शब्द भी कहे। कोतवाल के अनुसार पकड़े गए युवकों के नाम सोनू पुत्र राजेंद्र, कुलदीप पुत्र सुरेश रावल है। इनके फरार साथियों के नाम शिब्बू एवं बंदू है।

ये सब गौतमबुद्धनगर के धोडीबसेरा दादरी के रहने वाले है। पीड़िता की ओर से रेप समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed