हरिद्वार: कार से उतारकर तीन महिलाओं से गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र के एक गांव में मुजफ्फरनगर के एक व्यक्ति के साथ आई तीन महिलाओं के साथ सामूहिक दुराचार का मामला देर रात सामने आया। हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है।
बृहस्पतिवार को मुजफ्फरनगर से क्षेत्र के खेड़ीखुर्द गांव पहुंचे एक व्यक्ति के साथ तीन महिलाएं भी आईं थीं। देर रात वह सभी निजी वाहन से गांव से मुजफ्फरनगर के लिए निकले।
बताया जाता है कि गांव से निकलते ही जंगल में कुछ बदमाशों ने कार को रोक लिया और कार सवार तीनों महिलाओं के साथ सामूहिक दुराचार किया। कार चला रहे व्यक्ति के साथ मारपीट भी गई।
पुलिस बता रही मामले को फर्जी
बदमाशों के जाने के बाद गांवों के साथ पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की तो मामला झोल नजर आया। लक्सर कोतवाली के एसएसआई प्रमोद उनियाल के मुताबिक पूरा मामला फर्जी है।
दरअसल जो व्यक्ति आरोप लगा रहा है वह मर्डर के मामले में जमानत पर छूटा हुआ है और खेड़ीखुर्द गांव में समझौते के लिए पहुंचा था। संदेह जताया कि मामला जब समझौते का नहीं बना तो उसने गैंगरेप का फर्जी आरोप लगा दिया है।
बताया कि तीनों महिलाओं सहित छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी।