लिफ्ट देकर बेटे के सामने एक महिला ने ही लुटवाई मां की इज्जत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की स्थित पिरान कलियर में दरगाह पर चादर चढ़ाकर लौट रही विवाहिता का एक महिला ने लिफ्ट देने के बहाने गैंगरेप करवाया।
कार में नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर तीन युवकों ने महिला को हवस का शिकार बना लिया। देहरादून के बिहारीगढ़ के पास कार में हुई इस वारदात में एक महिला आरोपियों की मददगार थी।
आरोपी महिला को डाट काली मंदिर के पास छोड़कर भाग गए। क्लेमेंटटाउन थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना बिहारीगढ़ थाने भेज दी है। क्लेमेंटटाउन थाने में दर्ज मुकदमे में देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र की रहने वाली पीड़ित महिला ने बताया कि रविवार को पांच साल के बेटे के साथ वह दरगाह पर चादर चढ़ाने कलियर गई थी।
वापस आने के लिए वह रुड़की में रामपुर चुंगी पर बस का इंतजार कर रही थी। इसी बीच एक महिला ने देहरादून जाने की बात कहकर उसे कार में बैठा लिया। महिला के अलावा कार में तीन युवक भी थे।
नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर किया सामूहिक दुष्कर्म
बिहारीगढ़ के पास इन युवकों ने नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर उसे बेहोश कर दिया। फिर कार में ही महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद अंधेरे में ही उसे डाट काली मंदिर से पहले जंगल में छोड़कर बिहारीगढ़ की तरफ चले गए।
काफी देर तक वह बेटे के साथ सड़क किनारे खड़े होकर वाहनों को हाथ देती रही, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। देर रात सवा बजे एक रोडवेज बस चालक उसे आशा रोड़ी पुलिस चौकी पर छोड़ गया।
एसओ विनोद गुर्साइं ने बताया कि मेडिकल कराने के बाद पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता आरोपियों को नहीं पहचानती है, जबकि उक्त महिला से भी वह तीन-चार बार कलियर में मिली थी। घटनास्थल के हिसाब से विवेचना बिहारीगढ़ थाने स्थानांतरित कर दी गई है।