फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fraud woth youth for employment

नौकरी के लालच में युवकों ने कंपनी में जमा किया पैसा, सबकुछ सही चल रहा था तभी...

Tue, 06 Jun 2017 03:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला,रुड़की Updated Tue, 06 Jun 2017 03:25 PM IST
विज्ञापन
fraud woth youth for employment
fraud for employment
फैक्ट्री में नौकरी दिलाने के नाम पर एक कथित प्लेसमेंट कंपनी ने युवकों से 10-10 हजार रुपये लिए हुए हैं। रुपये देने के चार-पांच माह बाद नौकरी नहीं लगी है। 
विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली में कुछ युवक पहुंचे। युवकों ने पुलिस को बताया कि गणेशपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने प्लेसमेंट कंपनी खोली है।  कंपनी का विज्ञापन देखकर वह उस प्लेसमेंट कंपनी में गए। जहां कंपनी संचालक ने उन्हें बताया कि उनकी नौकरी मल्टीनेशनल कंपनी में लगवा सकता हूं, लेकिन इसके लिए एडवांस में रुपये जमा करने होंगे।
विज्ञापन


बिजनौर नजीबाबाद क्षेत्र के नियामतपुर गांव निवासी सुमित ने बताया कि उससे 10 हजार रुपये लिए। नौकरी के लिए उसे दिल्ली भेजा गया। उसे वहां कोई नौकरी नहीं मिली। इसी तरह से मंजूर अली निवासी कुमराड़ा मंगलौर ने बताया कि उससे भी नौकरी दिलाने के नाम पर 10 हजार रुपये लिए गए थे। उसे भी दिल्ली भेजा गया था, लेकिन जहां पर उसे भेजा गया था वहां उसकी नौकरी नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित बोले, रुपये मांगने पर करता है मारपीट

fraud woth youth for employment

पाडली गुर्जर गांव निवासी अहतसाम ने बताया कि उसे भी प्लेसमेंट कंपनी के संचालक ने नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। उससे इसके लिए एवज में पांच हजार रुपये लिए थे। लेकिन चार माह भी उसकी कोई नौकरी नहीं लगी है। उसने मजदूरी कर यह पैसे एकत्रित किए थे। अब प्लेसमेंट कंपनी का संचालक न तो कहीं नौकरी दिला रहा है, न ही रुपये वापस कर रहा है।

रुपये मांगते हैं तो वह मारपीट पर उतारू हो जाता है। इसी तरह से कुछ और अन्य युवकों से भी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी हुई है। तीनों युवकों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed