फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fraud with woman in market by miscreants

लाखों के लालच में महिला ने गंवा दिए अपने कुंडल और चेन, कैसे जानिए

Mon, 12 Jun 2017 07:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 12 Jun 2017 07:40 PM IST
विज्ञापन
fraud with woman in market by miscreants
fraud with woman

देहरादून जनपद के तहसील चौक के पास सोमवार सुबह दो लाख रुपये का लालच देकर दो ठगों ने एक महिला से सोने के कुंडल व चेन ठग ली। ठगी की शिकार महिला ने कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


एसपी सिटी के मुताबिक डोईवाला निवासी सविता (40 वर्ष) तहसील चौक के पास सुबह करीब साढ़े नौ बजे बस से उतरी। सविता ने गले में सोने की चेन और कान में कुंडल पहने थे। दो युवक सविता के पास आए। युवकों ने उसे दो हजार के नोटों की गड्डी दिखाई। गड्डी रुमाल में लपेटी थी।
विज्ञापन


युवकों ने कहा कि उन्हें अपनी प्रेमिका को सोने की चेन और कुंडल गिफ्ट करने हैं। उनके पास दो लाख रुपये भी है। ज्वैलर्स बगैर पहचान पत्र के उन्हें चेन और कुंडल नहीं दे रहा है। युवकों की बात सुनकर सविता झांसे में आ गई। उसने कुंडल और चेन उतारकर युवकों को दे दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सविता को लगा कि वे दोनों बेवकूफ बन गए लेकिन...

fraud with woman in market by miscreants
‌fraud with woman

युवकों ने भी रुमाल में लपेटी गड्डी सविता को दे दी और वहां से चले गए। सविता ने जब रुमाल खोलकर देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। गड्डी के ऊपर और नीचे दो नोट दो-दो हजार के लगे थे, बाकी कागज की कतरन थी।

कागज के कतरनों की नोट के साइज में कटिंग की गई थी। सविता की शिकायत पर पुलिस ने तहसील चौक के आसपास सीसी टीवी फुटेज छाने। बताए हुलिए के आधार पर छानबीन भी की।

लेकिन ठगों का पता नहीं चल सका। ठगों की उम्र करीब 25 से 30 साल के बीच है। कुंडल और चेन की कीमत 60 हजार से अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed